वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण

वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण 

कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने रविवार को ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर आप सभी वार्ड नंबर 87 निवासीगण को शुभकामनाएं देते हैं। 

निगम पार्षद निर्मल त्यागी के साथ बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी, पार्टी कार्यकर्ताओं में नेहा शर्मा, शुभम त्यागी, विशाल शर्मा, तृप्ति त्रिपाठी, जया श्रीवास्तव, अनिल भारद्वाज, अमित शर्मा, संजय त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शनी, इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी लोगों ने माननीय योगी जी के जन्मदिन के अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर, वार्ड नम्बर 87 में एक एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया। इस पर पार्षद ने सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया