वार्ड नम्बर 89 में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क

वार्ड नम्बर 89 में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनेगी सड़क

# निगम पार्षद मधु सिंह भाटी ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

गाजियाबाद। गुरुवार को वार्ड नम्बर 89 वैशाली सेक्टर 5 अंतर्गत शॉप्रिक्स मॉल से रामप्रस्था ग्रीन मुख्य मार्ग हाईटेंशन पोल तिराहा तक सड़क निर्माण का कार्य का उद्घाटन सम्मानित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में निगम पार्षद मधु सिंह भाटी द्वारा किया गया। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक भी मौजूद रहे। 

सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद निगम पार्षद श्रीमती भाटी ने बताया कि यह सड़क सेक्टर 4 और 5 का मुख्य मार्ग है, जो पिछले 10 सालों से जर्जर अवस्था में थी। इसलिए हमने महापौर आशा शर्मा और विधायक सुनील शर्मा के सहयोग से इसे मंजूर करवाकर आज इसका निर्माण कार्य काली (डैस) के द्वारा शुरू करवा दिया गया है। इसके निर्माण में एक करोड़ 25 लाख रुपए की लागत आएगी। 

उन्होंने आगे बताया कि इस सड़क को बनने से बरसात के समय में जलभराव की और उसके कारण होने वाले दुर्घटनाओं की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय नागरिकों में खुशी की लहर है। लोगों ने निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी, वरिष्ठ बीजेपी नेता की तारीफ की और कहा कि उनके साढ़े 4 वर्षों के कार्यकाल में वार्ड नम्बर 89 में आशातीत विकास कार्य देखने को मिले हैं।

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल वाधवा, प्रमोद द्विवेदी, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा, संजय सिंह, खेम सिंह नेगी, मोहित कपूर, परशुराम, गौरव, मयंक त्यागी, समीर शुक्ला, अनिल गुप्ता, रघु शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा शर्मा, भाजपा नेत्री विधि सिंह, सरला अरोड़ा, सविता गुसाई, मोना थपलियाल, अंजलि जुयाल, मीना दास समेत विभिन्न भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु व समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।

फोटोकैप्शन:- वार्ड नम्बर 89 में 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन करती हुईं निगम पार्षद मधु सिंह भाटी अपने समर्थकों के साथ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया