वार्ड नम्बर 87 में शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा किया गया होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद
वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिवेरा मंदिर समिति द्वारा होली मिलन समारोह एवं खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद निर्मला त्यागी, पार्षद प्रतिनिधि सलेक चंद त्यागी, पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, किसान मोर्चा भाजपा के साथ साथ समिति अध्यक्ष हेमंत बाजपेयी ने समारोह की सफलता में अपना पूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दिनेश शर्मा, विजय श्रीवास्तव, राममूर्ति मिश्रा, राजीव उपाध्याय, पी पी सिंह, नेहा शर्मा, हरीश, श्रुति ठाकुर, गीतिका नारंग, वंदना, रश्मि थपलियाल, इशिका, मोली, दिव्या, टीना आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके उपरांत मंदिर समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें