महिलाएं चलें मुरादाबाद, प्रियंका गांधी की रैली बनाएं सफल: डॉली शर्मा

कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में सभी सीटों पर उतरेगी अपने प्रत्याशी: लल्लू

# महिलाएं चलें मुरादाबाद, प्रियंका गांधी की रैली बनाएं सफल: डॉली शर्मा

# कांग्रेस कर्मी कूच करें मुरादाबाद और पार्टी की प्रतिज्ञा रैली को बनाए सफल: नरेंद्र भारद्वाज

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बुद्धवार को गाजियाबाद पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा समेत तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सभी ने गर्मजोशी पूर्वक उनका स्वागत किया। डॉली शर्मा के समर्थक कांग्रेसियों ने भी फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। 

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री लल्लू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी सीटों पर चुनाव मैदान में अपने प्रत्याशी उतारेगी। क्योंकि भाजपा, सपा और बसपा से जनता का भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। इसलिए सरकार ने खुद ही यूपी टीईटी परीक्षा का पेपर लीक करा दिया है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के हवाले से पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा ने दूरभाष पर कहा कि उनकी पार्टी सूबे में किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं करेगी और हर जगह पर अपने प्रत्याशी उतरेगी। इसके लिए प्रदेश से लगभग सात हजार आवेदन आए हैं। उनकी स्क्रूटनी चल रही है। इसके पूरे होते हो प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को रोजगार, किसानों का मूल्य भुगतान समय से कराने, गन्ना मूल्य 400 रुपये करने आदि वादों पर चुनाव लड़ेगी। 

उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है। इनके शासन में हर वर्ग का उत्पीड़न हुआ है। यूपीटीईटी पेपर होने को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसी को भी रोजगार नहीं देना चाहती है, इसलिए टीईटी का पेपर लीक कराया गया। उन्होंने पार्टी को किसानों के हर फैसले के साथ रहने का दावा किया। 

उन्होंने कहा कि कल मुरादाबाद में होने वाली कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा महारैली सफल रहेगी। इसके संबंध में ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, शहर पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन विभाग अध्यक्ष, सभी पांचों विधानसभा टिकट इच्छुक लोगों के साथ बैठक की और रैली में जुटने का आह्वान किया। कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से मुरादाबाद चलने का आह्वान किया है। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने भी महिलाओं से मुरादाबाद चलकर पार्टी नेता प्रियंका गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के नेतृत्व में यूपी कांग्रेस अपना खोया हुआ जनाधार प्राप्त कर रही है।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष यासीन मलिक, पीसीसी सुरन्द्र शर्मा, आशुतोष गुप्ता, ओबीसी के महानगर विजयपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।

फोटोकैप्शन:- गाजियाबाद में मीडिया से बातचीत करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, साथ में हैं पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा आदि नेता गण।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया