युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया
कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय का मनोनयन पत्र जारी करते हुए उन्होंने अनुरोध किया है कि पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए आप झारखंड राज्य में युवाओं को संगठित करें और उन मुद्दों के निवारण के लिए अभियान चलाएं, संघर्ष शुरू करें जो कि झारखंड राज्य के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

बता दें कि मयंक सिंह, केडी नगर, केडिया पेट्रोल पंप के पीछे, गुरुद्वारा के पास, जोधाडीह मोरे, चास, बोकारो के निवासी हैं। समाजसेवा में उनका अभिन्न योगदान है। वो समाजवादी विचारधारा से शुरू से ही प्रभावित रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाजवादी मॉडल में उनकी गहरी आस्था है। यही वजह है कि संजय कुमार ने उन्हें झारखंड प्रान्त के युवाओं को दिशानिर्देशित करने की कमान सौंपी है। 

उल्लेखनीय है कि संजय कुमार को जदयू का एक बेहतर संगठन कर्ता माना जाता है। उनके कार्यकाल में पार्टी के प्रति युवाओं का रुझान काफी बढ़ा है। उन्होंने देश के अधिकांश राज्यों में युवाओं को समाजवादी सियासत के लिए तैयार किया है, जो जदयू के राष्ट्रव्यापी विस्तार में मददगार साबित हो रहे हैं। संजय कुमार को पार्टी के तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों के साथ युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हैसियत से काम करने का सौभाग्य प्राप्त है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया