कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने रिबन काटकर किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन

# विजयनगर वार्ड नम्बर 58 शिवपुरी गली नंबर 9 में इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का हुआ उद्घाटन 

# कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा एवं युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद विकास खारी ने रिबन काटकर किया उद्घाटन

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती डोली शर्मा ने बुद्धवार को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लाइनपार क्षेत्र के वार्ड नंबर 58 विजय नगर शिवपुरी गली नंबर 9 में इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं सड़क का उद्घाटन रिबन काटकर किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी एन गर्ग, युवक कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अमित यादव, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सचिव जितेन्द्र गौड़, सुनील शर्मा, अरुण राणा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव कामिनी शर्मा, निगम पार्षद जाकिर अली सैफी, कपिल यादव, जिला उपाध्यक्ष, सोनी प्रजापति इसराइल खान, सुरेश शर्मा, सिराजुद्दीन सिराज, इमरान खान, मुनेंद्र सिंह बिल्ला, वासुदेव शर्मा, शाहिद चौधरी, मोहम्मद नौशाद, बलराज चावड़ा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कांग्रेस जन मौजूद रहे।

वहीं, कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बिजयनगर लाइनपार क्षेत्र सेक्टर 9 में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं पार्षद विकास खारी के आवास पर एक बैठक की, जिसमें कल 2 दिसंबर को मुरादाबाद में पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की होने वाली विशाल रैली को सफल बनाने को लेकर चर्चा की। डॉली शर्मा ने कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में मुरादाबाद चलो का आवाहन भी किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया