5 जनवरी 22 से होगा 50 हजार सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार: सम्राट चौधरी

5 जनवरी 22 से होगा 50 हजार सार्वजनिक कुँओं का  जीर्णोद्धार: सम्राट चौधरी

# प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा 15वें वित्त में 
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुँओं के जीर्णोद्धार हेतु दिया गया है 5 हजार करोड़ रूपये 

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा 15वें वित्त में 
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुँओं के जीर्णोद्धार हेतु 5 हजार करोड़ रूपये दिया गया है। जिसके तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पंचायती राज विभाग के अधीन 82,000 कुँओं में से 50 हजार से अधिक सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत किया जाएगा।

मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि आगामी 5 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी 38 जिलों द्वारा एकीकृत रूप से कार्य संपादित कराया जाना है, जिसमें 5 जनवरी से सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्धार कार्य एवं महामारी के संक्रमण रोकने के लिए कुआँ के बगल में सोख्ता का निर्माण कार्य आगामी 6 जनवरी से किया जाएगा। वहीं आमजन की सुविधा के लिए कुआँ का चबुतरा एवं पारापेट का निर्माण भी प्रारम्भ किया जाएगा।

मंत्री, पंचायती राज ने बताया कि सम्पादित कार्यों के अधतन स्थिति यथा मापी पुस्त की राशि तीनों चरणों के जियो टैग्ड फोटो आदि जल जीवन हरियाली पोर्टल पर अपलोड किये जाने का निर्देश भी जारी हुआ है। जिससे कार्य में किसी तरह की अनियमितता नहीं होने पावे। इससे भारत के प्रधानमंत्री का अंतर्राष्ट्रीय मंच पर पर्यावरण की शुद्धता के लिए दिये गये वक्तव्य एवं बिहार के मुख्यमंत्री की पर्यावरण के प्रति चिंता को मूर्तरूप दिया जा सकेगा।
मंत्री ने बताया कि उक्त आशय का निर्देश विभागीय पत्रांक-7498/पं.रा. दिनांक 22.12.2021 द्वारा सभी जिलाधिकारी को दिया गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया