पंचायत सरकार भवन में खुलेंगे बैंक: सम्राट चौधरी

पंचायत सरकार भवन में खुलेंगे बैंक: सम्राट चौधरी    

# पंचायत सरकार भवन में बैंक शाखा या बैंकिंग आउटलेट के लिए ग्राम कचहरी के कोर्ट रूम में स्थान किया गया है निर्धारित

# पंचायत सरकार भवन के प्रथम तल पर अवस्थित वूमेन सेंटर में ग्राम कचहरी कोर्ट रूम को किया गया है स्थानांतरित

# पंचायत सरकार भवन के प्रथम तल पर अवस्थित स्टोर रूम में वूमेन सेंटर को किया गया है स्थानांतरित

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
नई दिल्ली। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने विभाग का कायाकल्प कर दिया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐसे ऐसे महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिससे न केवल पंचायत राज विभाग व उनके अधीनस्थ कार्यालयों का आधुनिकीकरण हुआ, बल्कि जनसहुलियत भी उपलब्ध करवाई गई। इसी कड़ी में पंचायत सरकार भवन में बैंक खोलने की जो उन्होंने घोषणा की है, वह विभिन्न नजरिये से काफी महत्वपूर्ण है। इससे लेन-देन में भी आमलोगों को सुविधा होगा।

पंचायती राज विभाग के मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार के 8067 पंचायत में से 3200 से अधिक पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें से 1425 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पंचायती राज विभाग ने आमजन की सहूलियत को देखते हुए पंचायत सरकार भवन में बैंक शाखा या बैंकिंग आउटलेट खोलने का निर्णय लिया है। 

मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि नए पंचायत सरकार भवन के ढांचे में भी कुछ बदलाव किया जाएगा। निर्मित पंचायत सरकार भवन में बैंकिंग आउटलेट खोलने हेतु विभाग का निर्णय निम्न रूपेण है। पंचायत सरकार भवन में बैंक शाखा या बैंकिंग आउटलेट के लिए ग्राम कचहरी के कोर्ट रूम में स्थान निर्धारित किया जाता है। वहीं, पंचायत सरकार भवन के प्रथम तल पर अवस्थित वूमेन सेंटर में ग्राम कचहरी कोर्ट रूम को स्थानांतरित किया जाता है। पंचायत सरकार भवन के प्रथम तल पर अवस्थित स्टोर रूम में वूमेन सेंटर को स्थानांतरित किया जाता है। पंचायत सरकार भवन में अन्य का स्थान यथावत रहेंगे। उक्त बातें पंचायत सरकार भवन के मॉडल नक्शे में स्थान निर्धारित कर दिया गया है।

फोटोकैप्शन:- सम्राट चौधरी, मंत्री, पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया