सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार ने एक वर्ष पूरे किए
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार ने एक वर्ष पूरे किए
# 53वें सप्ताह के कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बी पी सिंह ने स्वामी जी के ऊपर अपने बहुमूल्य विचार प्रगट किए
# 7 अगस्त 2020 को शुरू हुए इस वेबिनार में पहले वक्ता रहे प्रख्यात इतिहासकार राघव शरण शर्मा
# इस वेबिनर की शुरुवात वेंकटेश शर्मा ने की थी जिसे डॉ दिलीप कुमार ने आगे बढ़ाया
भास्कर ब्यूरो
नई दिल्ली/गाजियाबाद। बीओसी, डीएवीपी के सहायक निदेेेशक गोपाल जी राय ने बताया कि सुप्रसिद्ध किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के ऊपर केंद्रीय वेबीनार को रविवार को एक वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर आयोजित 53वें सप्ताह के कार्यक्रम में सिक्किम के पूर्व राज्यपाल बी पी सिंह ने स्वामी जी के ऊपर अपने बहुमूल्य विचार प्रगट किए।बताते चलें कि गत 7 अगस्त 2020 को शुरू हुए इस वेबिनार में पहले वक्ता प्रख्यात इतिहासकार राघव शरण शर्मा रहे। उनके बाद पूरे वर्ष देश के प्रमुख शिक्षाविद एवं स्वामी जी के किसान आंदोलन से प्रभावित वक्ताओं ने पूरे वर्ष हर रविवार को अपने विचार प्रगट किए। जिससे आधुनिक पीढ़ी को स्वामी जी के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, वैचारिक, राजनैतिक व सांस्कृतिक अवदानों के बारे में जानने का मौका लोगों को मिला।
श्री राय ने बताया कि देश में यह अपने तरह का अनूठा वेबिनार रहा, जो किसी एक व्यक्ति के ऊपर एक वर्ष तक चलता रहा। इस वेबिनर की शुरुवात वेंकटेश शर्मा ने की थी जिसे डॉ दिलीप कुमार ने आगे बढ़ाया। वेबिनार को सफल करने में जिन लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, उनमें प्रमुख रूप से विनोबा भावे हजारीबाग विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञापन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ के पी शर्मा, डीएवीपी के सहायक निदेशक गोपाल जी राय, सुधीर प्रधान और कैलाश नाथ झा आदि ने उल्लेखनीय योगदान दिया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें