कांग्रेस ने आजादी दिलाई, नेहरू-गांधी परिवार ने गरीबी मिटाई: नरेंद्र भारद्वाज

कांग्रेस ने आजादी दिलाई, नेहरू-गांधी परिवार ने गरीबी मिटाई: नरेंद्र भारद्वाज

# राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ही देशवासियों को दे सकते हैं सुख, शांति, समृद्धि की गारंटी, उन्हें सत्ता में लाकर ही चैन लुंगी: डॉली शर्मा

# गाजियाबाद में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास भारद्वाज शिखर पर किया गया ध्वजारोहण 

# गाजियाबाद लोकसभा सीट की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने अपने पिता नरेंद्र भारद्वाज के साथ किया झंडोत्तोलन

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के आवास भारद्वाज शिखर पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रत्याशी और गाजियाबाद नगर निगम की महापौर प्रत्याशी रही श्रीमती डॉली शर्मा ने अपने पिता श्री भारद्वाज के साथ झंडोतोलन किया। इस मौके पर उनके समर्थकों ने 
वंदे मातरम, देश के शहीदों की जय हो, हिंदुस्तान की जय, भारत माता की जय के गगनभेदी नारे लगाए। लोगों के नारों से पूरा प्रांगण गूंज उठा। फिर राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' के एक स्वर गायन का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी लोगों ने अपने अपने ओजस्वी विचार रखे।

इस मौके पर श्री भारद्वाज ने कहा कि जिस प्रकार देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस के लोगों त्याग और बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उसी प्रकार से भारत को हर क्षेत्र में मजबूत बनाने और गरीबी हटाने की दिशा में नेहरू गांधी परिवार के योगदान को भी कतई नहीं भुलाया जा सकता है। वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉली शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही आमलोगों की सुख, शांति, समृद्धि संभव है। इसलिए पूरे देश में कांग्रेस राज को वापस लाने के लिए वो अपने हिस्से का हर संभव योगदान देंगी, क्योंकि पूरा ब्राह्मण समाज व महिला समाज उनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में जुटा हुआ है। वहीं, कांग्रेस नेता पी एन गर्ग ने कहा कि गाजियाबाद में कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में नरेंद्र भारद्वाज के योगदान और डॉली शर्मा की सक्रियता को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पार्टी व देश के लिए जो भी संभव होगा, निःसंकोच करूंगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी एन गर्ग, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग केवप्रदेश सचिव  जितेन्द्र गौड़ धोबी, सुशील उपाध्याय, वीरेंद्र कौशिक, कामिनी शर्मा, विकास खारी, अमित यादव, दिलशाद मलिक, कपिल यादव, सरदार मेहर सिंह, राजेंद्र ढिल्लो, अजय हितेषी, रिंकू बाल्मिकी, इंद्रपाल प्रधान, संदीप चौहान, पवन कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद दुबे, उमाशंकर शर्मा,
आशुतोष गुप्ता, अनुज चौधरी, पूजा मेहता, राकेश लोधी, विजय तिवारी, विनोद कुमार गोला, रूपचंद, देवेंद्र, वेद बाल्मीकि, मनोज भारद्वाज, नितिन भारद्वाज, वासुदेव शर्मा, सचिन चौधरी, दिलशाद मलिक, एस पी भारद्वाज, जसवीर यादव, अनीश खान, डॉक्टर जफर आलम, आसाराम प्रजापति, नसीम खान, शहजाद खान, अरविंद गौतम, संदीप भाटी, शाहिद चौधरी, रविंद्र गोस्वामी, सुशील उपाध्याय, वीरेंद्र कौशिक, कामिनी शर्मा, पूर्व व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदि सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया