जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 10-10 इंच पाइप वाले दो पम्प खरीदे गए: मनोज कुमार मिश्रा
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 10-10 इंच पाइप वाले दो पम्प खरीदे गए: मनोज कुमार मिश्रा
# डासना देवी मंदिर के पास लगाया गया है एक पम्प, जिसके संचालन से जलभराव से लोगों को मिली राहत: अधिशासी अधिकारी
# पीएम स्वनिधि योजना के तहत 175 लोगों को मिला 10-10 हजार रुपये का ऋण
# आईएमएस रोड पर लगाये गए 300 छायादार वृक्षों के पौधे और ट्री गार्ड
गाजियाबाद। जनपद अंतर्गत डासना नगर पंचायत इन दिनों विकास के पथ पर गतिमान है। अपने लगभग 2 वर्षों के कार्यकाल में ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने यहां पर आशातीत विकास के कार्य करवाये हैं। इस वर्ष उन्होंने जलभराव की समस्या के सम्यक निराकरण की पहल की है, जिसकी लोग बाग खुलेआम तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत वासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने 10-10 इंच वाले दो पम्प खरीदे हैं, जिसकी जल विस्थापन क्षमता 10 हजार लीटर प्रति मिनट है। इससे महज कुछ ही घण्टों में जलभराव की विकरालता को काबू में किया जा सकता है।
दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए ईओ श्री मिश्रा ने बताया कि जलभराव इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं में से एक है, जिससे निबटने के लिए डासना देवी मंदिर के पास एक पम्पसेट लगाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीराम कॉलोनी, 85 बीघे का तालाब, वार्ड नम्बर एक का बाल्मीकि मोहल्ला, पाल मोहल्ला आदि ऐसे इलाके हैं, जहां पर जलजमाव की समस्या गम्भीर हो जाती है। इसके आसपास में जलनिकासी के लायक जमीन नहीं होने से स्थिति और गम्भीर हो जाती है। इसलिए नगर पंचायत प्रशासन ने इस महंगे पम्पसेट और लंबे पाइप की खरीद की है, ताकि इसके माध्यम से जलभराव वाले पानी को दूर ले जाकर छोड़ा जा सके और जलजमाव से मुक्ति मिले।
ईओ श्री मिश्रा ने बताया कि डासना वासियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ मिले और नगर पंचायत क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वालों या ठेले लगाकर फेरी करने वालों को समय पर 10-10 हजार रुपये का लोन मिल जाये, इसके लिए उनकी टीम प्रयत्नशील रहती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 487 लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 219 आवेदकों को योग्य पाते हुए उनका लोन प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसमें से 175 लोगों को 10-10 हजार रुपये का ऋण वितरित किया जा चुका है। इस कार्य में डूडा ने नगर पंचायत कार्यालय में समय समय पर कैम्प लगाकर इस कार्य अंजाम दिया जा रहा है।
ईओ श्री मिश्रा ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डासना में लग रहे ऑक्सीजन प्लांट के लिए फाउंडेशन बनाने का कार्य नगर पंचायत प्रशासन द्वारा तैयार करवाया जा रहा है। वहीं, पेयजल की समस्या के समाधान के लिए कहीं नई पाइप लाइन डाली जा रही है तो कहीं क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करवाई जा रही है। वहीं, आईएमएस रोड पर 300 छायादार पौधे लगाए गए हैं, जिसके किनारे ट्री गार्ड भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में यह पूरा पथ छायादार हो जाएगा और सड़क की सुंदरता में भी चार चांद लग जायेगी।
ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि डासना नगर पंचायत में 8 जनवितरण प्रणाली की दुकानें हैं जहां पर अंत्योदय योजना के तहत निःशुल्क राशन बांटे जा रहे हैं। इस राशन वितरण अभियान का नोडल अधिकारी उन्हें ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को निःशुल्क राशन प्रदान करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी योग्य व्यक्तियों को उनके सपनों का घर नसीब हो सके, इस दिशा में नगर पंचायत प्रशासन अपने हिस्से का योगदान दे रहा है।
फोटोकैप्शन:- मनोज कुमार मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत डासना, गाजियाबाद।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें