बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ
बीजेपी नेता विनीत त्यागी ने कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर किया शुभारंभ
राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता विनीत त्यागी ने सोमवार को वसुंधरा सेक्टर-3 के प्लॉट नम्बर 715 स्थित कृष्णा फार्मेसी कैमिस्ट शॉप का रिबन काटकर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होंने इस नए प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की और लोगों से कहा कि स्वास्थ्य ही धन है। इसलिए सबको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब दवाइयां पड़ोस में ही उपलब्ध हैं। इसलिए लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता पैदा करने में भी इनकी बड़ी भूमिका है। इसका लाभ उठाइए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें