पार्षद मधु सिंह भाटी व राजकुमार सिंह भाटी ने ओलिवर सैलून के भंडारे में शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया
पार्षद मधु सिंह भाटी व राजकुमार सिंह भाटी ने ओलिवर सैलून के भंडारे में शिरकत करके प्रसाद ग्रहण किया
राजनैतिक दुनिया
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह सोमवार को वैशाली सेक्टर 4 स्थित ओलिवर सैलून के सौजन्य से आयोजित भव्य भंडारे के दौरान उपस्थित रहे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ प्रसाद भी ग्रहण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सैलून अपने सेवा मानकों पर शत-प्रतिशत खरा उतरता है। आज के दौर में इसकी बहुत उपयोगिता है। वहीं भंडारा का आयोजन करके इन्होंने जनसामान्य को भी लाभ पहुंचाने का प्रयत्न किया है, जो अनुकरणीय है।
इस अवसर पर सुधीर श्रीवास्तव अपने समस्त सहयोगी व स्टॉफ के साथ वहां मौजूद रहे। उन्होंने नेताद्वय की व्यवहार कुशलता की जमकर तारीफ की। वहीं, नेता द्वय ने सबका हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें