वैशाली सेक्टर एक स्थित बद्रीनाथ पार्क में पार्षद मनोज गोयल ने लगवाई घास, नारियल तोड़कर किया शुभारंभ
वैशाली सेक्टर एक स्थित बद्रीनाथ पार्क में पार्षद मनोज गोयल ने लगवाई घास, नारियल तोड़कर किया शुभारंभ
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर 1 वैशाली बद्रीनाथ पार्क में घास लगाने के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी के. एल. शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर कराया गया। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पार्कों में हरियाली बनी रहे, इसी क्रम में जिन पार्कों में घास नहीं है, वहां घास लगाई जा रही है।
इस अवसर पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बी एस चौहान, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, संजय रावत, शिव शंकर उपाध्याय, एससी तिवारी, विक्रम सिंह रावत, संजय सिंह, नंद प्रकाश, उमाशंकर मिश्रा, डॉ वीके थपलियाल, पारेश्वरी, रामप्रकाश, राज सिंह चौधरी, सुरेश चंद्र, विमला चौधरी, शिवराज सिंह, कुसुम, विकास चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें