On the occasion of the 80th anniversary of independence, prominent citizens of Moradabad were sensitized about cancer.
Pub-6262725213669814
आजादी की 80वीं वर्षगाँठ पर मुरादाबाद के प्रतिष्ठित लोगों को कैंसर की बीमारी के दृष्टिगत जागरूक किया
# प्रेस क्लब मुरादाबाद और शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा की यादगार पहल
@ राजनैतिकदुनिया
मुरादाबाद। कहते हैं जहां चाह, वहां राह। कुछ ऐसा ही दिखा मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश में, जहां स्वतंत्रता दिवस पर
आयोजित कैंसर की रोकथाम विषयक चर्चा हुई। इस परिचर्चा पर उक्त कहावत बिल्कुल फिट बैठती है। उल्लेखनीय है कि आजादी की 80वीं वर्षगाँठ पर प्रेस क्लब मुरादाबाद और शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा की एक सेवाभावी पहल के माध्यम से मुरादाबाद के प्रतिष्ठित पत्रकारों और गणमान्य लोगों को कैंसर की बीमारी के दृष्टिगत जागरूक किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, स्थानीय नामचीन पत्रकार स्वर्गीय "श्रीमती उषा अग्रवाल प्रेस क्लब भवन", कंपनी बाग मुरादाबाद में प्रेस क्लब मुरादाबाद (रजिस्टर्ड), मुरादाबाद मंडल द्वारा आयोजित सम्मान एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल, माननीय महापौर मुरादाबाद रहे। इस कार्यक्रम में मुरादाबाद के वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया।
वहीं, इस अवसर पर शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा से वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिंद्य मुखर्जी ने उपस्थित महानुभावों को कैंसर रोग के बारे में भ्रम एवं गलत धारणाएं विषय पर अपनी बातें रखकर सभी को जागरूक किया। इसी क्रम में डॉ अनिंद्य मुखर्जी ने बताया कैंसर का पता लगाने के लिए की जाने वाली प्रारंभिक जांच बायोप्सी से डरने की जरूरत नहीं है, ऐसा एक भ्रम है कि बायोप्सी कराने से कैंसर फैल जाता है। डॉ मुखर्जी ने कैंसर को सही समय पर पहचान करने एवं उसकी रोकथाम करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बताया कि शारदा केयर हेल्थ सिटी ग्रेटर नोएडा में कैंसर की बीमारी के इलाज के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस कार्यक्रम में शारदा केयर हेल्थ सिटी के डायरेक्टर सेल्स गौरव पांडेय ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि शारदा केयर हेल्थ सिटी, ग्रेटर नोएडा मुरादाबाद से केवल ढाई घंटे की दूरी पर स्थित है जहाँ समस्त गंभीर रोगियों के लिए अस्पताल में भर्ती हेतु निशुल्क एंबुलेंस उपलब्ध कराई जा रही है, शारदा केयर हेल्थ सिटी द्वारा ही। इसलिए इस सुविधा का लाभ उठाइए।
कार्यक्रम के दौरान कवि कैप्टन (रि०) नरेंद्र सिद्धू जी द्वारा लिखी हुई पुस्तक 'शौर्य गाथा' माननीय मेयर मुरादाबाद एवं सभी पत्रकार बंधुओ को भेंट की गई।
# जानिए शारदा केयर-हेल्थसिटी के बारे में
शारदाकेयर-हेल्थसिटी ग्रेटर नोएडा, दिल्ली-एनसीआर का 600 बिस्तरों वाला सबसे बड़ा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है, जो आधुनिक चिकित्सा सेवाओं, अत्याधुनिक तकनीक और विश्वस्तरीय बुनियादी सुविधाओं के नए मानक स्थापित कर रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं और नवाचार के क्षेत्र में 20 वर्षों के अनुभव के साथ यह अस्पताल विभिन्न विशेषज्ञताओं में व्यापक और मरीज-केंद्रित उपचार प्रदान करने वाला एक विश्वसनीय नाम है। चिकित्सा विशेषज्ञता, शोध और शिक्षा की मजबूत नींव पर आधारित शारदाकेयर-हेल्थसिटी अत्याधुनिक सुविधाओं, उन्नत उपचार तकनीकों तथा प्रसिद्ध विशेषज्ञ डॉक्टरों और प्रोफेसरों की बहु-विषयक टीम के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अपनी समृद्ध विरासत के साथ, अस्पताल उत्कृष्टता, नवाचार और संवेदनशील देखभाल के माध्यम से सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा के भविष्य को नई पहचान दे रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें