नोएडा, गौतमबुद्धनगर के 13 गाँवों की जमीन न्यू नोएडा बसाने हेतु नहीं दिए जाने का किसानों ने लिया फैसला


गौतमबुद्धनगर के 13 गाँवों की जमीन न्यू नोएडा बसाने हेतु नहीं दिए जाने का किसानों ने लिया फैसला
नोएडा प्राधिकरण द्वारा खेतिहर जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्राम छायसा-दयानगर के किसानों द्वारा पंचायत का आया निर्णय

@ राजनैतिकदुनिया टीम
गौतमबुद्ध नगर। रविवार 16 अगस्त को ग्राम छाँयसा, दादरी, गौतम बुद्ध नगर में किसानों की एक बड़ी पंचायत हुई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि समुचित मुआवजा धनराशि नहीं मिलने तक कोई भी जमीन नोएडा प्राधिकरण को नहीं दी जाएगी। इस बात की जानकारी बृजपाल मलिक, वैशाली सेक्टर 6 ने दी।

उन्होंने दूरभाष पर बताया कि उक्त प्राधिकरण द्वारा जिला गौतमबुद्धनगर के 13 गाँवों की जमीन ली जा रही है, जिसपर न्यू नोएडा बसाया जाना प्रस्तावित है। यही वजह है कि न्यू नोएडा हेतु जमीन अधिग्रहण के विरोध में ग्राम छायसा-दयानगर के किसानों द्वारा पंचायत का निर्णय लिया गया, जिसके अध्यक्ष प्रहलाद मलिक, संचालक  ओमवीर मलिक एडवोकेट एवं मीडिया प्रभारी सुनील मलिक के नेतृत्व में किसान हितों की लड़ाई लड़ने का संकल्प प्रकट किया गया। 

इस पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नोएडा प्राधिकरण जिस रेट पर 13 गाँवों की खेती की जमीन न्यू नोएडा हेतु अधिग्रहित कर रहा है, वह काफी कम है। मात्र 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर कोई भी किसान अपनी जमीन नहीं देगा। हमें बाजार दर की अपेक्षा ज्यादा से ज्यादा कीमत चाहिए, क्योंकि हमारा भविष्य हमसे छिन रहा है। हमलोग 4300 रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट पर अपनी जमीन कतई नहीं देंगे।

सभी किसानों ने नमक डालकर पानी में शपथ ली कि हम एक साथ हैं। हमारी मांग है कि 1 करोड़ रुपया प्रति बीघा मुआवजा दिया जाए।  और 10% प्लॉट प्रत्येक किसान को दिए जाएं।  जब तक हमारी ये जायज मांगें नहीं मानी जाती, तब तक हम जमीन नहीं देंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया