A life is truly meaningful only when it offers new support to the era through its own experiences: Dr. Dinesh Chandra, IAS

जीवन वही, जो अपने अनुभव से युग को नया सहारा दे: डॉ दिनेश चंद्र, आईएएस
नैमिषारण्य वीवीआईपी गेस्ट हाउस, बटलर कॉलोनी, लखनऊ में आयोजित हुआ जन्मोत्सव सम्मान समारोह 
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह के शुभचिंतकों ने पूरे हर्ष व उल्लास के साथ उनका जन्मदिन मनाया 

( client=ca-pub-6262725213669814)

@ राजनैतिकदुनिया
लखनऊ। बुद्धवार को नैमिषारण्य वीवीआईपी गेस्ट हाउस, बटलर कॉलोनी, लखनऊ में आयोजित एक समारोह के दौरान वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह का  जन्मोत्सव सम्मान समारोह पूरे हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता सिद्धनाथ पीठ, बहराइच के महंत और महामंडलेश्वर श्री रवि गिरी जी महाराज ने की। उन्होंने मनका माला और अंग वस्त्रम प्रदान करते हुए डॉ चन्द्र को अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्हें फूलों की बड़ी माला, पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। उन्होंने भी साफा पगड़ी बंधवाकर सभी का यथाश्रेष्ठ स्वागत/अभिवादन किया।
इस मौके पर विधायक रमेश सिंह और विधायक अनिल त्रिपाठी ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाई और अपने अपने विचार रखते हुए उनके प्रशासनिक व्यवहार को सराहा। इस कार्यक्रम में डॉ चंद्र के सहपाठी श्री राम सिंहासन प्रेम की उपस्थिति अहम रही, जिसे महसूस  कर वे भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर प्रो मनोज मिश्रा, जौनपुर विश्वविद्यालय, जौनपुर, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी, अध्यक्ष, पत्रकार संघ लखनऊ, आचार्य अरविंद त्रिवेदी, लखनऊ, वरिष्ठ पत्रकार, मीडिया मंच के संपादक तेज बहादुर सिंह, और समाचार संपादक वीरेंद्र सिंह आदि ने भी अपने ओजस्वी विचार रखे। 
इस मौके पर अपना विचार व्यक्त करते हुए सहपाठी प्रो मनोज मिश्रा ने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा कि आपका आधिकारिक जीवन भारतीय प्रशासनिक सेवा की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक रहा है, जिसमें पद से अधिक कर्तव्य, अधिकार से अधिक उत्तरदायित्व और शासन से अधिक जनसेवा का भाव सर्वोपरि होता है। 
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी ने कहा कि उत्तरप्रदेश के कानपुर देहात, बहराइच, सहारनपुर और जौनपुर में जिलाधिकारी के रूप में, गाजियाबाद में नगर आयुक्त के तौर पर और उससे पहले उपजिलाधिकारी के रूप में आपने अपने ज्ञान, संवेदनशीलता, दूरदर्शिता और निष्पक्ष प्रशासन से अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से स्पर्श किया है। यही किसी भी लोकसेवक की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। यही वजह है कि आज यह अतिथिगृह खचाखच भरा हुआ है।

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार तेज बहादुर सिंह व वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आपकी सेवानिवृत्ति सुदीर्घ सेवा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों को समाज के व्यापक हित में समर्पित करने का एक नया अवसर है। हम सबको आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि आपके दशकों के प्रशासनिक अनुभव, चिंतन और नेतृत्व का लाभ आने वाले समय में भी समाज, शासन और नई पीढ़ी को निरंतर मिलता रहेगा। 

वहीं, वरिष्ठ पत्रकार आचार्य त्रिवेदी ने कहा कि हमारी ईश्वर से अहर्निश प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, मानसिक ऊर्जा, पारिवारिक सुख-समृद्धि और सतत लोककल्याण के कार्यों में सक्रिय रहने की शक्ति प्रदान करें। आपका व्यक्तित्व सदैव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहे।
वहीं, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पांडेय ने अपनी कुछ काव्यात्मक पंक्तियों में डॉ चंद्र की गरिमामयी प्रशासनिक यात्रा को अभिव्यक्त करते हुए कहा कि—
"दीपक वही, जो स्वयं जलकर भी राहों को उजियारा दे,
जीवन वही, जो अपने अनुभव से युग को नया सहारा दे।
पद बदल जाए तो क्या, व्यक्तित्व का प्रकाश नहीं बदलता,
सच्चा लोकसेवक हर दौर में समाज का पथप्रदर्शक बनकर चलता है।"
इस अवसर पर सर्वश्री मोहित जैन, सीईओ, नगीन प्रकाशन, मेरठ ने भी अपने अपने विचार रखे और उनके कार्य व्यवहारों की सराहना करते हुए एक अच्छा लेखक भी बताया। इस मौके पर डॉ श्वेता, निर्मल सिंह, तेजपाल सिंह, बत्रा जी, आर के मिश्रा, राजेश त्यागी, आशीष सिंह, गौरैया संरक्षक दिव्यांग मिथिलेश जी, मिड्ढा जी, मनोज वत्स, सरदार जी, पगड़ी उद्यमी, जौनपुर आदि उपस्थित रहे और अपने-अपने मनोभावों को प्रकट किया। 
वहीं, संयुक्त सचिव उ प्र सचिवालय सेवानिवृत्त और उत्तर प्रदेश सचिवालय राजपत्रित अधिकारी संघ के बीस वर्ष अध्यक्ष रहे शिव गोपाल सिंह, लखनऊ निवासी उद्यमी व समाजसेवी राम मूर्ति सिंह चौहान, सर्वेश सिंह, जयेंद्र सिंह, डॉ एम पी सिंह, सीवीओ, सहारनपुर आदि भी उपस्थित रहे और अपने व्यक्तिगत विचार साझा किए।

अंत में, डॉ दिनेश चंद्र ने अपने माता पिता, गुरुजन, धर्मपत्नी, पुत्र-पुत्रियों, स्वजनों, परिजनों व सहयोगियों का आभार प्रकट करते हुए सनातनियों की भांति सिख धर्म की सेवा भावना की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती, इसलिए अपना प्रयास जारी रखना चाहिए। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का भी आभार प्रकट किया।

अपने प्रशासनिक जीवन के दिलचस्प अनुभवों को साझा करते हुए डॉ चन्द्र ने कहा कि यदि जौनपुर में मेरी पोस्टिंग नहीं होती तो मैं अधकचरा अधिकारी होता। क्योंकि वहां के दांवपेचों ने मुझे प्रशासनिक कौशल में दक्ष बनाया। मैं विदुर की धरती बिजनौर से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज में रहा। हरिद्वार से नौकरी शुरू की। कहने का तातपर्य यह कि गौ और गंगा का मैं सेवक हूँ। नेपियर घास की खेती को बढ़ावा दिया। इसलिए माँ गंगा के इर्द गिर्द रहूंगा। 

उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि यह ठीक है कि देश व समाज के लिए बहुत कुछ नहीं कर सका। लेकिन गिलहरी रूपी साधारण योगदान देने की सदैव चेष्टा की। कई वरिष्ठ अधिकारी मिले, जैसे स्मृति शेष आर पी सिंह,
आराधना शुक्ला, दुर्गा शंकर मिश्र, मनोज कुमार सिंह,
एस पी गोयल, संजय प्रसाद, अनुराग श्रीवास्तव, अजय चौहान, मुकेश मेश्राम, योगेश्वर राम मिश्र आदि, सबका हृदय से आभार। सभी अधिकारियों-कर्मचारियों यथा- एसडीएम व अन्य, वीडीयो, सीओ, तहसीलदार, लेखपाल आदि के मिले सहयोग को भी सराहा और कहा कि ये मेरी सबसे बड़ी निधि है। गौमाता, नंदी, पर्यावरण का संरक्षण करके मैंने जनता के हृदय में उतरने की कोशिश की। हर व्यक्ति का स्नेह, आशीर्वाद मिल रहा है। ईश्वरीय शक्ति में विश्वास रहा और पद का अहंकार कभी नहीं रखा। कर्तव्यनिष्ठ बना रहा और सम्बन्धों की लाज रखी। यही छोटी सी उपलब्धि रही। 

इस मौके पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पत्रकारों, उद्यमियों, कृषकों, श्रमिकों, परिवारीजनों और उत्तरप्रदेश के विभिन्न जनपदों तथा देश के विभिन्न हिस्सों से आये उनके प्रशंसकों और सहकर्मियों ने शिरकत की और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। सबों ने अपने अपने पुष्प गुच्छ से उनका स्वागत सत्कार किया और अपनी अपनी श्रद्धा निवेदित की।

# राष्ट्रनीति/राष्ट्रहित में इसे निम्नलिखित प्लेटफार्म पर शेयर करें।

🌎 ग्लोबल प्रसार लिंक 🌎

# फेसबुक
https://www.facebook.com/share/1LaHMj8gLM/

# एक्स (ट्विटर)
https://x.com/kamleshforworld

# लिंक्डइन
https://www.linkedin.com/help/linkedin/?trk=p_settings_helpcenter_globalnav_android

# थ्रेड्स
https://www.threads.com/@kamlesh_pande_word_kamleshvani

# इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/kamlesh_pande_word_kamleshvani?igsh=MWgyanM3NGxtb2JybA==

# यूट्यूब चैनल https://youtube.com/@rajnaitikduniyatv?si=gHYPbMKOKb4pm-ps

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया