Nawab Singh Nagar will give new momentum to the organization in Western UP: Maharaj Singh Vasuta Gurjar
पश्चिमी यूपी में संगठन को नई धार देंगे नवाब सिंह नागर : महाराज सिंह वसुटा गुर्जर
राजनैतिकदुनिया
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ता और समाजसेवी महाराज सिंह
वसुटा गुर्जर ने पार्टी के पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर की सरजमीनी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ता से आती है, और कार्यकर्ता का सम्मान ही नवाब सिंह नागर की पहचान है। उनकी पहली प्राथमिकता है। इसलिए भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 में पहले से भी ज्यादा करिश्मा दिखाएगी। झुनझुनी, मेरठ निवासी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर ने राजनैतिकदुनिया से फोन पर बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नवाब सिंह नागर को जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करने के लिए उनके समर्थक दिन रात एक किए हुए हैं।
समाजसेवी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर ने आगे बताया कि उनकी मौजूदा जिम्मेदारी भाजपा को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। क्योंकि वह अपने दायित्व को पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी के रूप में देखते आए हैं। चूंकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। इसलिए पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वो शतप्रतिशत खरे उतरेंगे और हम सभी भाजपा कार्यकर्तागण उनके लिए शीर्ष नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता से सीधा संवाद हो और हम सब मिलकर भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएं, ताकि पीडीए टांय टांय फिस्स हो जाए।
समाजसेवी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर बताते हैं कि राजनीति में सबसे बड़ा विश्वविद्यालय जनता और संगठन होती है। हमारे क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर छात्र जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संपर्क में रहकर संगठनात्मक कार्य सीखे और किए हैं। बाद में वह भाजपा के साथ सक्रिय राजनीति में आये और दादरी, गौतमबुद्ध नगर से विधायक भी बने। सरकार में काम करने का अनुभव भी उन्हें मिला है और संगठन में भी अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाई है। इन सभी अनुभवों ने उनको परिपक्व राजनेता बनाया है और सिखाया है कि राजनीति में व्यक्ति से बड़ा संगठन और संगठन से बड़ा समाज और राष्ट्र होता है।
वो आगे बताते हैं कि पश्चिमी यूपी में किसान, युवा, महिला, व्यापारी और विभिन्न सामाजिक समुदायों के अपने-अपने मुद्दे हैं, जिनको हल करने और करवाने के लिए नवाब सिंह नागर ने खुद को और पूरी टीम को झोंक रखा है। उनका लक्ष्य किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं हो सकता, बल्कि भाजपा का आधार ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। इसलिए उन्होंने किसानों की आय, युवाओं के लिए रोजगार और अवसर, महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान, व्यापारियों की सुविधाएं तथा गांवों में बुनियादी विकास—इन सभी विषयों को संगठन के माध्यम से जनता तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य दिन रात कर रहे हैं।
झुनझुनी निवासी श्री गुर्जर ने कहा कि भले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक समीकरणों को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। लेकिन नवाब सिंह नागर भी अपनी पार्टी भाजपा की तरह समाज को अलग अलग जातियों में बांटकर नहीं देखते, बल्कि उनका प्रयास हर समाज को साथ लेकर चलने का होता है। संगठन में भी प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर दिलवाने का होता है। उनके लिए सामाजिक समरसता केवल चुनावी रणनीति नहीं, बल्कि दीर्घकालीन राजनीतिक सोच है, जो उनको सियासी बुलंदियों पर पहुंचाएगी।
समाजसेवी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर ने बताया कि 2027 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब बहुत दूर नहीं है, इसलिए नवाब सिंह नागर पूरी तन्मयता से अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। फोन पर भी महत्वपूर्ण निर्देश देते रहते हैं। उनकी सोच है कि चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण पर्व है, लेकिन संगठन का काम केवल चुनाव के समय नहीं होता, बल्कि भाजपा का संगठन लगातार जनता के बीच काम करता रहता है। निश्चित रूप से 2027 उनके सामने महत्वपूर्ण लक्ष्य है और हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय बनाने और सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर वो विशेष ध्यान देंगे।
उन्होंने बताया कि यद्यपि उनके सामने सबसे बड़ी संगठनात्मक चुनौती है, लेकिन यह चुनौती हम सभी कार्यकर्ताओं की है और हमलोग हर चुनौती से निपटने में सक्षम हैं। इससे संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं को पार्टी की ताकत महसूस करता है। उनके साथ संवाद बढ़ाने पर उनका विशेष जोर रहता है। मंडल, जिला और क्षेत्र स्तर के पदाधिकारियों के साथ उनका नियमित संवाद होता रहता है। जहां-जहां कार्यकर्ता की समस्या होती है, वहां वहां उसे सुनने और समाधान का प्रयास करवाते रहते हैं। यही उनकी बहुत बड़ी खूबी है।
समाजसेवी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर ने कहा कि यदयपि विपक्ष पश्चिमी यूपी में भाजपा को चुनौती देने के लिए सामाजिक समीकरणों और स्थानीय मुद्दों पर जोर दे रहा है। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता विपक्ष को कामयाब नहीं होने देंगे। वे सभी नवाब सिंह नागर के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और भाजपा का कमल खिलाएंगे। हम सभी कार्यकर्ता किसी के खिलाफ रणनीति बनाने से ज्यादा अपने संगठन और अपने काम पर भरोसा करते हैं। चूंकि जनता ने भाजपा की सरकारों में विकास, कानून-व्यवस्था और आधारभूत ढांचे में परिवर्तन देखा है। इसलिए हम कार्यकर्तागण अपने काम को जनता के बीच ईमानदारी से रखेंगे और विपक्ष के आरोपों का जवाब तथ्यों और अपने काम से देंगे। यही क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का निर्देश है।
उन्होंने बताया कि हमने क्षेत्रीय अध्यक्ष से सीखा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा सीखते रहना चाहिए, क्योंकि राजनीति में सफलता हेतु धैर्य, अनुशासन और जनता से जुड़ाव बहुत जरूरी है। इस दिशा में सोशल मीडिया महत्वपूर्ण है, लेकिन वास्तविक राजनीति जमीन पर ही होती है। बूथ का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। इसलिए हमें नई तकनीक और पुराने संगठनात्मक संस्कार—दोनों को साथ लेकर चलना होगा।
समाजसेवी महाराज सिंह वसुटा गुर्जर ने आगे कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जनता और भाजपा के सभी कार्यकर्तागण पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते हैं। हम सबका लक्ष्य ऐसा मजबूत संगठन बनाना है जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहे। विकास, सुशासन, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित हम सबकी प्राथमिकताएं हैं। पश्चिमी यूपी भाजपा के लिए केवल चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि संगठन की एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे नवाब सिंह नागर पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि नवाब सिंह नागर की नई जिम्मेदारी को केवल संगठनात्मक फेरबदल मानना पर्याप्त नहीं होगा। चूंकि दादरी से विधायक, मंत्री और संगठन के अनुभवी नेता के रूप में उनका लंबा अनुभव पश्चिमी यूपी की जटिल राजनीतिक जमीन पर भाजपा के लिए उपयोगी हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें