Yogi-ji's indelible identity

योगी जी की अमिट पहचान

@ कवि कमलेश पांडेय

केसरिया वेश, सरल पहचान,
सेवा जिसका है सम्मान।
जन-जन की आवाज़ बनकर,
बढ़ते रहते हर अभियान।
योगी जी की यही पहचान।

दृढ़ संकल्प और ऊँचे विचार,
राष्ट्रहित जिनका है आधार।
अनुशासन, श्रम और सद्भाव से,
करते जनजीवन का श्रृंगार।

योगी जी की यही शान।

गाँव-नगर की नई उमंग,
विकास की गूँजे हर तरंग।
शिक्षा, सेवा, सुरक्षा लेकर,
बढ़े प्रगति के सुंदर रंग।

योगी जी का यही अंतर्ध्यान।

युवा शक्ति को दें संदेश,
मेहनत से बदलो अपना देश।
सत्य, साहस और कर्मपथ पर,
यही सफलता का परिवेश।

योगी जी का पूरा परिवेश।

आओ मिलकर प्रण ये लें,
भारत को आगे हम करें।

योगी जी की अमिट पहचान।

( उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय Yogi Adityanath जी पर एक प्रेरणादायक कविता )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया