I am a word merchant! (मैं शब्दों का दुकानदार हूँ!)
मैं शब्दों का दुकानदार हूँ!
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814
✍️ कवि: कमलेश पांडेय
मैं शब्दों का दुकानदार हूँ,
विचारों का सौदागर समझो,
मन की मिट्टी से गढ़ता हूँ,
मुझको भावों का आगर समझो।
मेरी पूँजी अक्षर-अक्षर है,
सपनों का व्यापार नहीं,
सच की लौ से दीप जलाता,
झूठों का बाजार नहीं।
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814
कभी कलम तलवार बन जाती,
कभी मरहम का काम करे,
कभी सवालों की आंधी बन,
सत्ता से सीधा संवाद करे।
मैं बेचूँ नहीं जमीर किसी का,
न ही सत्य गिरवी रखता हूँ,
जनमन की पीड़ा को सुनकर,
शब्दों में उसको लिखता हूँ।
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814
मेरी दुकान सजी रहती है,
अनुभव, संघर्ष, विश्वासों से,
कुछ गीतों की खुशबू लेकर,
कुछ आँसू के इतिहासों से।
जो चाहे ले जाए मुझसे,
आशा, चेतन, नई उमंग,
मैं शब्दों का दुकानदार हूँ,
विचारों का सौदागर संग।
कलम मेरी पहचान बने,
जनहित मेरा धर्म रहे,
जब तक साँसें साथ निभाएँ,
सत्य-पथ पर कर्म रहे।
✍️ कमलेश पांडेय
https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814
# राष्ट्रनीति/राष्ट्रहित में इसे निम्नलिखित प्लेटफार्म पर शेयर करें।
🌎 ग्लोबल प्रसार लिंक 🌎
# फेसबुक
https://www.facebook.com/share/1LaHMj8gLM/
# एक्स (ट्विटर)
https://x.com/kamleshforworld
# लिंक्डइन
https://www.linkedin.com/help/linkedin/?trk=p_settings_helpcenter_globalnav_android
# थ्रेड्स
https://www.threads.com/@kamlesh_pande_word_kamleshvani
# इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/kamlesh_pande_word_kamleshvani?igsh=MWgyanM3NGxtb2JybA==
# यूट्यूब चैनल https://youtube.com/@rajnaitikduniyatv?si=gHYPbMKOKb4pm-ps
# निवेदन: यदि आप "राजनैतिकदुनिया" के जनहितैषी सरकारों और विचारों को पूर्ण धार देने के पक्षधर हैं तो हमारी टीम की स्वैच्छिक मदद करें। इससे हमारी कलम को मजबूती मिलेगी। यूपीआई क्यूआर कोड निम्नलिखित है:-
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें