नरेगा-मनरेगा के माध्यम से मिलेगी जॉब की गारंटी, अन्यथा रोजगार भत्ता, जानिए कैसे?

नरेगा-मनरेगा के माध्यम से मिलेगी जॉब की गारंटी, अन्यथा रोजगार भत्ता, जानिए कैसे?

@ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नरेगा-मनरेगा जैसी योजनाओं से ग्रामीण-शहरी विकास का एक शानदार अवसर उतपन्न हुआ है, बशर्ते कि इसके कर्ताधर्ता इसका दूरदर्शिता भरा सदुपयोग कर पाएं। वास्तव में, नरेगा-मनरेगा योजना पूरी तरह से रोजगार गारंटी और संसाधन विकास पर केंद्रित एक सरकारी योजना है, जिसका सदुपयोग करके किसी भी गांव या शहरी मोहल्ले का न केवल समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सकता है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए 100 दिनों के रोजगार की गारंटी भी दी जा सकती है। अब यह स्थानीय नेतृत्व व प्रशासन पर निर्भर करता है कि वह इसका सदुपयोग करते हैं, अथवा दुरुपयोग।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम/
महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 के तहत देश के गरीब परिवारों को नौकरी कार्ड प्रदान किया जाता है, जिसमें जॉब कार्ड धारक या नरेगा-मनरेगा लाभार्थी द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सभी जानकारी शामिल होती है। अमूमन, प्रत्येक वर्ष लाभार्थियों के लिए एक नया नरेगा-मनरेगा कार्ड तैयार किया जाता है। यदि आप भी नरेगा जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं तो ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

दरअसल, कोई भी उम्मीदवार जो नरेगा की योग्यता और मानदंड को पूरा करेगा, वह नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। इस योजना के तहत प्रतिवर्ष रोजगार के इच्छुक लोगों की सूची अपडेट की जाती है। इस योजना की खास बात यह है कि यदि सरकार आपको 100 दिन का रोजगार नहीं दे पाती है तो वह उतने ही दिन का श्रम मानदेय आपको बिना काम किये ही देगी, ताकि श्रमयोगी व्यक्ति की आजीविका चलती रहे।

फिलवक्त, महात्मा गांधी नेशनल रूरल एंप्लॉयमेंट गारंटी एक्ट (मनरेगा) के तहत बहुत से उम्मीदवारों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। क्योंकि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों के द्वारा नरेगा में बहुत से उम्मीदवारों को आसानी से रोजगार प्रदान किया जा रहा है। देश के हर राज्य में मनरेगा के तहत शहर में रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या दिन प्रतिदिन सरकार के द्वारा बढ़ाई जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों से संबंध रखने वाले बेरोजगार युवाओं को आसानी से रोजगार के साधन प्रदान किए जा सके। 

बता दें कि नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट को आधिकारिक पोर्टल पर प्रतिवर्ष जारी कर दिया जाता है। देश के जो इच्छुक लाभार्थी नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं, वह मनरेगा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर राज्यवार सूची कहीं से भी देख सकते हैं। केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस योजना का मुख्य उद्देश्य गांव तथा शहर के लोगों को रोजगार प्रदान करना है। 
यदि आप किसी गांव या फिर शहर से आते हैं तो आपके गांव या शहर में होने वाले सरकारी कार्यों में मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार प्रदान किया जाता है। नरेगा जॉब कार्ड होल्डर के द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों की सूची के अंतर्गत आप अपना नया जॉब कार्ड बनवा सकते हैं। यदि आप भी योग्यता मापदंडों को पूरा करते हैं तो राज्य सरकार के द्वारा आप आसानी से नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

बता दें कि मनरेगा की शुरुआत सन 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा नरेगा अधिनियम को पास करके किया गया था। नरेगा योजना अधिनियम को दोनों संसदों में स्वीकार कर लिया गया था। जिसके बाद भारत के 625 जिलों में नरेगा को लागू कर दिया गया था। सन 2014 में विश्व विकास रिपोर्ट के माध्यम से मनरेगा योजना को प्रकाशित किया गया था तथा बाद में विश्व बैंक ने ग्रामीण विकास एक शानदार उदाहरण दिया था।

# मनरेगा जॉब कार्ड से मिलती है 100 दिनों के रोजगार की गारंटी या रोजगार भत्ता

दरअसल, मनरेगा जॉब कार्ड के माध्यम से ग्रामीण व शहरी  क्षेत्रों में लोगों को न्यूनतम 100 दिन के रोजगार की गारंटी   प्रदान किए जाते हैं। ताकि बेरोजगार लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा तथा वह आत्मनिर्भर बनेंगे। मनरेगा जॉब कार्ड अब ऑनलाइन उपलब्ध है। आप आसानी से किसी भी राज्य के अंतर्गत अपना मनरेगा जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय अंतर्गत संचालित मनरेगा जॉब कार्ड की लिस्ट आप आसानी से आधिकारिक वेबसाइट nrega.nic.in पर देख सकते हैं। आवेदन करने के बाद आपको नरेगा जॉब कार्ड 15 दिनों के भीतर कार्य प्रदान करने में समर्थ है। यदि आवेदक को रोजगार नहीं मिलता है तो आवेदक को रोजगार भत्ता का भुगतान किया जाएगा।

# नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

देश के जो इच्छुक लाभार्थी मनरेगा जॉब कार्ड बनवाना चाहते हैं वह नीचे दिए गए तरीकों को फॉलो करें। सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां जाने के बाद होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत का सिलेक्शन करना दिखाई देगा। इस सेक्शन में आपको डेटा इंट्री के ऑप्शन का चुनाव करना है। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक न्यू पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको अपना स्टेट चुनना होगा। चुनाव करने के बाद आपके सामने के लॉग इन फॉर्म खुल जाएगा। इस फार्म में आपको फाइनेंसियल ईयर, डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, पंचायत, यूजर आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड को भरना होगा। यह सब जानकारियां भरने के बाद लॉग इन बटन पर क्लिक करें। लॉग इन बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको रजिस्ट्रेशन करना है। फिर जॉब कार्ड के विकल्प का चुनाव करना है। वहां पर आपको बीपीएल डेटा के ऑप्शन का चुनाव करना है। विकल्प का चुनाव करते ही आपके सामने एक नया एप्लीकेशन फॉर्म जाएगा। इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें। सभी जानकारियां भरने के बाद आपको सेट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस पेज में आपको रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। फिर आपको अपनी फोटो अपलोड करनी होगी। यह सब कार्य पूर्ण करने के बाद इसके बाद आप अपना जॉब कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

# नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट 2021 ऑनलाइन कैसे देखें?

जो इच्छुक लाभार्थी नरेगा जॉब कार्ड सूची 2021 में अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए तौर तरीकों को फॉलो करें। सबसे पहले आपको मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिस पर जाने के बाद होम पेज पर आपको रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें। ऑप्शन का चुनाव करने के बाद आपको जॉब कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आपके सामने नरेगा का पेज खुल जाएगा। इस पेज में आपको स्टेट वाइज ऑप्शन का चुनाव करना होगा। जिसके बाद आपके सामने भारत के सभी राज्यों के नाम आ जाएंगे। अब इस पेज में से आप अपने राज्य का नाम सेलेक्ट कर सकते हैं। राज्य वार नाम में अंडमान और निकोबार, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुदुच्चेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड व पश्चिम बंगाल में से किसी एक पर क्लिक करके आपको जॉब लिस्ट सर्च करना होगा और अपना नाम ढूंढना होगा। यहां पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुल जाएगा, जहां पर आपको जानकारी भरनी होगी, जैसे कि वित्तीय वर्ष, जिला, प्रखंड, पंचायत आदि का चुनाव करें। अंत में, आपको प्रोसीड बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपके सामने आपके राज्य तथा डिस्ट्रिक्ट की जानकारी खुल जाएगी। इस पेज में आपको जॉब कार्ड नंबर व एंप्लॉयमेंट रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

# मनरेगा योजना अंतर्गत करवाए जाते हैं ये सब कार्य

मनरेगा योजना के अंतर्गत सभी प्रकार के कार्यों को चार प्रमुख श्रेणियों में बांटा गया है। श्रेणी ए की गतिविधि में सभी प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन से संबंधित सार्वजनिक कार्य आते हैं, जैसे कि जल संरक्षण रचनाएं, जलग्रहण प्रबंधन, सूक्ष्म एवं छोटे सिंचाई संरचना कार्य, परंपरागत जल स्त्रोत व पुनजीबीकरण, वनीकरण, शामलात भूमि पर भूमि विकास कार्य और चारागाह विकास। वहीं, श्रेणी बी के अंतर्गत  कमजोर वर्ग के लिए व्यक्तिगत परिसंपत्तियों का सृजन  करना, आजीविका का विकास करना, परती और ऊसर भूमि का विकास करना, इंदिरा आवास योजना में 90 अकुशल श्रम दिवस कार्य भुगतान, पशुपालन तथा मछली पालन को बढ़ावा देना के लिए भौतिक संसाधन का निर्माण करना आदि जैसे काम आते हैं। वहीं, श्रेणी सी के अंतर्गत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के लिए भौतिक संसाधन सर्जन कार्य जैसे कि कृषि उत्पादकता बढ़ाना, बायोफर्टिलाइजर के लिए संरचना, कृषि उत्पादन के लिए भंडारण हेतु पक्का कार्य करने जैसे निर्माण करवाए जाते हैं। वहीं, श्रेणी डी की गतिविधि के अंतर्गत ग्रामीण भौतिक संसाधन से संबंधित कार्य जैसे कि ग्रामीण स्वच्छता कार्य, बारहमासी सड़क जुड़ाव, खेल मैदान का निर्माण कार्य, आपातकालीन प्रबंधन एवं रेस्टोरेशन कार्य, भवन निर्माण कार्य आदि जैसे कार्य करवाए जाते हैं। वहीं, वह सभी काम जिन्हें मापा नहीं जा सकता है और उन्हें बार-बार करवाने की आवश्यकता पड़ती है, वह काम इस योजना के अंतर्गत नहीं करवाए जा सकते हैं, जैसे कि घास को बार-बार निकालना, कंकड़, कृषि कार्य कटाई आदि।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया