संदेश

वार्ड नम्बर 99 में पार्षद अभिनव जैन ने करवाया एंटी लार्वा का छिड़काव

चित्र
वार्ड नम्बर 99 में पार्षद अभिनव जैन ने करवाया एंटी लार्वा का छिड़काव राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 99 के निगम पार्षद अभिनव जैन के प्रयासों से डेंगू के प्रकोप से रोकथाम के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न सोसाइटीज में फागिंग मशीन से सोसाइटी के अंदर फॉगिंग कराई गई। उन्होंने बताया कि लोगों की डिमांड पर शनिवार को अमरपाली रॉयल, लोटस पॉन्ड, कृष्णा अपरा गार्डन, एसपीएस, एक्सप्रेस गार्डन आदि सोसाइटीज में सोसाइटी के अंदर फॉगिंग करवाई गई। उन्होंने आगे बताया कि हमारे वार्ड में नियमित रुप से फॉगिंग कराई जा रही है, जिससे मच्छरों के प्रकोप को काबू में किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि पानी कहीं भी जमा नहीं होने दें। यदि कहीं पानी जमा हुआ है तो हमें अवश्य सूचित करें, ताकि वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया जा सके।

वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा

चित्र
वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा # स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद आशा भाटी के साथ साथ उनके वार्ड प्रतिनिधि नरेश भाटी की मिलनसारिता को भी खूब सराहा राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 की निगम पार्षद आशा भाटी के अथक परिश्रम से और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी की सूझबूझ से वैशाली सेक्टर 6 पार्ट वन और पार्ट टू में विकास की गंगा बहाई गई है। स्थानीय समाजसेवी रजनीश शर्मा बताते हैं कि मोदी-योगी राज में वैशाली सेक्टर 6 में विकास की किरण पहुंची है। वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र का विकास स्थानीय पार्षद की ततपरता से हुआ है, जिसमें महापौर आशा शर्मा, स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह, स्थानीय विधायक सुनील शर्मा से मदद लेकर लोगों को जनसुविधा प्रदान करवाने में आशा नरेश भाटी की टीम सफल रही है।  वहीं, आईटी पेशेवर आशीर्वादन जी बताते हैं कि पहले इस क्षेत्र का पार्षद कौन है, इसे लोग जानते तो थे लेकिन आमलोगों की परेशानियों से उनका वास्ता उतना नहीं रहा, जितना कि निगम पार्...

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया # वैशाली सेक्टर 1, कौशांबी अंतरिक्ष टावर और प्लॉट एरिया में एंटी लारवा  का फॉगिंग कराया # डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए पार्षद मनोज गोयल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर करवाई जलजमाव वाले जगहों की रेकी, ताकि करवाया जा सके फॉगिंग  राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद ने अपने वार्ड वासियों को डेंगू से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है और गाजियाबाद नगर निगम की फॉगिंग टीम को साथ लेकर गली-गली, मुहल्ले-मुहल्ले, कॉलोनियों और सोसाइटीज में मच्छर निरोधी दवा छिड़काव करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद कोई न कोई महामारी हर साल पैदा होती है।कभी मलेरिया का प्रकोप बढ़ता है तो कभी डेंगू का। इस बार डेंगू का प्रकोप हर ओर फैला हुआ है। लिहाजा इसकी रोकथाम के लिए शनिवार को  सेक्टर 1 वैशाली और कौशांबी में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। कौशांबी अंतरिक्ष टावर और प्लॉट एरिया में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। इस कार्य में मंडल मंत्री शुभम सिंह और ...

वार्ड नम्बर 89 में प्रत्येक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये निगम पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत

चित्र
वार्ड नम्बर 89 में प्रत्येक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये निगम पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा नेता राजकुमार सिंह  भाटी ने संगठन के निर्देशानुसार अपने वार्ड के सभी बूथों पर छूटे हुए मतदाताओं का नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची में सम्मिलित करवाया। इसके लिए दोनों राजनेता छूटे हुए मतदाताओं घर-घर जाकर उन सभी फॉर्म वितरण किए।  बीजेपी के तेजतर्रार नेता राजकुमार सिंह भाटी ने बताया कि हम दोनों नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ मिलजुलकर उन सभी का फॉर्म भरवाया और आवश्यक कागज संलग्न करवाने के बाद बीएलओ से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित बीएलओ को जमा की। दोनों नेताओं ने सभी बीएलओ से अनुरोध किया कि सभी नागरिकों के नाम समय से वोट सूची में सम्मिलित कराए जाएं, ताकि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में सहूलियत हो। इस मौके पर राजीव शर्मा, संदीप मिश्रा, पंकज सिंह, अनिल खन्ना, राजकुमार भाटी, बीएलओ विमलेश कुमार ने अपनी नेता का भरपूर साथ दिया। निगम पार्षद श्र...

वार्ड नम्बर 74 में हरेक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत

चित्र
वार्ड नम्बर 74 में हरेक छूटे हुए मतदाताओं के वोट बनवाने के लिये पार्षद और उनके प्रतिनिधि ने की कड़ी मेहनत राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 की निगम पार्षद आशा भाटी और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी ने संगठन के निर्देशानुसार अपने वार्ड के सभी बूथों पर जिन मतदाताओं का नाम निकाय चुनाव की मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हुआ था, उन सभी को घर-घर जाकर फॉर्म वितरण किए।  नरेश भाटी ने बताया कि दोनों नेताओं ने मिलजुलकर उन सभी का फॉर्म भरवाने और आवश्यक कागज संलग्न करवाने के बाद बीएलओ से सत्यापन करवाकर सम्बन्धित बीएलओ को जमा की। नेताओं ने सभी बीएलओ से अनुरोध किया कि सभी नागरिकों के नाम समय से वोट सूची में सम्मिलित कराए जाएं, ताकि मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने में सहूलियत हो। ततपश्चात दोनों नेताओं ने नगर निगम के वोट बनवाने में सहयोग के लिए और मेरे सभी भाई बहनों का साथ में रहने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद एवं हृदय से आभार जताया है।

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल की मौजूदगी में कौशाम्बी में पेड़ों की कराई गई ट्रिमिंग

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल की मौजूदगी  में कौशाम्बी में पेड़ों की कराई गई ट्रिमिंग (राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर) गाजियाबाद। कौशांबी के निगम पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा शुक्रवार को कौशांबी में पेड़ों की ट्रीमिंग का कार्यगया। यह कार्य भलीभांति हो सके, इसलिए निगम पार्षद मनोज गोयल भी अपने समर्थकों सहित निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर ही डटे रहे।  उन्होंने बताया कि शीत काल में लोगों को धूप मिले, बिजली के पोल से वृक्षों की टहनियां दूर रहें, इसलिए यह ट्रिमिंग कार्य हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवाया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल की तारीफ की और आभार जताया।  इस अवसर पर कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, राकेश, अजीत सिंह, मंजू शर्मा, ममता, एसके गोयल, नरेश मिगलानी, रीना, सुशील चावला, अवधेश कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत

चित्र
वार्ड नम्बर 72 की सभी जर्जर सड़कों की पार्षद मनोज गोयल ने करवाई मरम्मत गाजियाबाद। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से  गाजियाबाद नगर निगम के द्वारा वार्ड नम्बर 72 स्थित कौशांबी वैशाली को गड्ढा मुक्त करने का अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में कनिष्ठ अभियंता संजय गंगवार की देखरेख में मैक्स हॉस्पिटल एवं सन वैली स्कूल वाली रोड की मरम्मत करवाई गई।  इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर निगम पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि वर्षा ऋतु की समाप्ति के बाद प्रत्येक वर्ष इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाती है। पार्षद गोयल ने कहा कि नगर निगम की बोर्ड बैठक में हमने इस मुद्दे को बड़े जोर शोर से उठाया था, जिसके बाद नगर निगम की महापौर और नगर आयुक्त ने उन्हें इस बात का आश्वासन दिया था कि जल्दी ही यह कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को शीघ्रता पूर्वक करवाने के लिए हम मेयर और नगर आयुक्त को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं, जिन्होंने मेरी बात को संज्ञान में लिया। वहीं, पार्षद ने अपने समर्थकों के साथ सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पड़ताल की।  इस अवसर पर जूनियर अभियंता संजय गंगवार, भाजपा न...