वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने अपने वार्ड में मच्छर रोधी एंटी लार्वा का छिड़काव करवाया

# वैशाली सेक्टर 1, कौशांबी अंतरिक्ष टावर और प्लॉट एरिया में एंटी लारवा  का फॉगिंग कराया

# डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए पार्षद मनोज गोयल ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर करवाई जलजमाव वाले जगहों की रेकी, ताकि करवाया जा सके फॉगिंग 

राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद ने अपने वार्ड वासियों को डेंगू से बचाने के लिए अपनी कमर कस ली है और गाजियाबाद नगर निगम की फॉगिंग टीम को साथ लेकर गली-गली, मुहल्ले-मुहल्ले, कॉलोनियों और सोसाइटीज में मच्छर निरोधी दवा छिड़काव करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि बरसात के बाद कोई न कोई महामारी हर साल पैदा होती है।कभी मलेरिया का प्रकोप बढ़ता है तो कभी डेंगू का। इस बार डेंगू का प्रकोप हर ओर फैला हुआ है। लिहाजा इसकी रोकथाम के लिए शनिवार को  सेक्टर 1 वैशाली और कौशांबी में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया। कौशांबी अंतरिक्ष टावर और प्लॉट एरिया में एंटी लारवा का छिड़काव कराया गया।
इस कार्य में मंडल मंत्री शुभम सिंह और सफाई नायक सुमित ने भी सहयोग किया। स्थानीय लोगों ने इस कार्य के लिए निगम पार्षद मनोज गोयल की सराहना की और कहा कि वो एक ऐसे जागरूक जनप्रतिनिधि हैं, जो अपनी जनता की जरूरतों की हर छोटी छोटी बात का ख्याल रखते हैं और प्रशासन के सहयोग से उसे समय पर पूरा करवाते हैं। हमलोग उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की मंगलकामना करते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया