वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा

वार्ड नम्बर 74 की पार्षद आशा भाटी ने वैशाली सेक्टर 6 समेत सभी क्षेत्रों में बहाई विकास की गंगा

# स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद आशा भाटी के साथ साथ उनके वार्ड प्रतिनिधि नरेश भाटी की मिलनसारिता को भी खूब सराहा

राजनीतिक दुनिया ब्लॉगर
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 की निगम पार्षद आशा भाटी के अथक परिश्रम से और पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी की सूझबूझ से वैशाली सेक्टर 6 पार्ट वन और पार्ट टू में विकास की गंगा बहाई गई है। स्थानीय समाजसेवी रजनीश शर्मा बताते हैं कि मोदी-योगी राज में वैशाली सेक्टर 6 में विकास की किरण पहुंची है। वर्षों से उपेक्षित इस क्षेत्र का विकास स्थानीय पार्षद की ततपरता से हुआ है, जिसमें महापौर आशा शर्मा, स्थानीय सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वी के सिंह, स्थानीय विधायक सुनील शर्मा से मदद लेकर लोगों को जनसुविधा प्रदान करवाने में आशा नरेश भाटी की टीम सफल रही है। 
वहीं, आईटी पेशेवर आशीर्वादन जी बताते हैं कि पहले इस क्षेत्र का पार्षद कौन है, इसे लोग जानते तो थे लेकिन आमलोगों की परेशानियों से उनका वास्ता उतना नहीं रहा, जितना कि निगम पार्षद आशा भाटी और उनके वार्ड प्रतिनिधि नरेश भाटी ने कर दिखाया। वहीं, जागरूक नागरिक संतोष सिन्हा बताते हैं कि वैशाली सेक्टर 6 पार्ट टू की सबसे बड़ी समस्या सीवर और सफाई की है, जिसे स्थानीय पार्षद ने बखूबी दूर करवाया। महज एक कॉल पर वे कॉलोनी में मौजूद रहते थे और समस्या का निराकरण करवाकर ही कहीं जाते थे। हमलोग सौभाग्यशाली हैं कि हमें इतने अच्छे जनप्रतिनिधि मिले हैं। 
वहीं समाजसेवी बैदेरी कुमारी बताती हैं कि हमने महसूस किया है कि जिस दिन से उन्होंने इस वार्ड का कार्य संभाला है, उसी दिन से जनसमस्याओं से जूझते हुए अपने परिवार तक की अनदेखी कर दी। सिर्फ एक कॉल पर वो हम सबके बीच होते हैं। कोरोना जैसी भयावह महामारी के बावजूद वे  लगातार अपने वार्ड की सेवा की और खुद भी संक्रमित हो गए।
निगम पार्षद आशा भाटी बताती हैं कि वैशाली सेक्टर 6 के चप्पे-चप्पे में हमने विकास कार्य किया है। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं बचा हैं। वार्ड अंतर्गत विभिन्न तरह के कार्य हुए हैं। बायपास नाले के साथ साथ 40 पोल बिजली के पोल लगवाए गए और उनपर 120 वाट की लाइट लगवाई गई, ताकि चोरी और छीनाझपटी की बारदात पर लगाम लगे। बीजेपी नेता नरेश भाटी बताते हैं कि स्थानीय लोग नाले की गन्दगी से परेशान थे। जिसके दृष्टिगत नाले के दोनो तरफ दीवार बनवाई गई। के आर मंगलम स्कूल के सामने उसे पटवाया गया। इससे नाले में वाहनों के गिरने पर लगाम लगी। 
इन्वर्टर कारोबारी सुमित कुमार बताते हैं कि पार्षद के सहयोग से मकान संख्या 6/225 के पास खंडर पड़े पार्क का सौंदर्यकरण कराया गया। उसमें हाई मास्क लाइट लगवाई गई। झूले लगवाए गए। समरसेवल लगवाया गया। बैठने के लिए बेंच लगवाई गई। घास व पेड़ पौधे लगवाए गए। वहीं इनकमटैक्स प्रोफेशनल सुधीर कुमार बताते हैं कि पार्षद की सक्रियता से वैशाली सेक्टर 6 में ही 2 और वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगवाए। सेक्टर 6 की 8 आंतरिक सड़कों का निर्माण कराया गया। वैशाली सेक्टर 6 में ही पार्क के अंदर लोगों की सुविधा हेतु योगा स्थल बनवाया, जिसमें विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्य किए जा सकते हैं। 

पार्षद आशा भाटी ने आगे बताया कि वैशाली सेक्टर 6 में ही एक पानी का पम्प लगवाया गया। वहीं के आर मंगलम स्कूल के पीछे ग्राउण्ड को नगर निगम द्वारा समतल कराया गया। इस जगह का सौंदर्यीकरण भी करवाया गया, जिससे बच्चों को वहां खेलने में सुविधाओं हुई। उन्होंने आगे बताया कि हरेक पार्क में पम्प लगवाए गए। सड़क किनारे के कई कूड़ा घर को विलोपित कर उस जगह को फेंसिंग करवाकर  फूल-पौधे लगवाए गए। कई जगहों पर कूड़ा घर बनवाया गया। जगह जगह पर हरी और नीली डस्टबिन बनवाई गई।जनसुविधा के लिए टी पॉइंट पर यूरिनल बनवाया गया।

 उन्होंने आगे बताया कि एक ओपन जिम भी पार्क में लगवाया जा रहा है। इसके अलावा समय समय पर सीवर की सफाई, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, कोरोना काल में हरेक घर को सैनिटाइज़ करवाया, समय पर एंटी लार्वा फोगिंग करवाया, पेड़ों की समय पर ट्रिमिंग करवाई व हरेक जगह पर सफाई की समुचित व्यवस्था करवाई। 

पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने बताया कि नगर निगम बोर्ड की बैठक में वार्ड नम्बर 74 की समस्याओं को पार्षद आशा भाटी ने बड़े ही जोर-शोर से उठाया। यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या हुई तो डीएम, एसएसपी, एसएचओ के पास पार्षद प्रतिनिधि खुद गए और लोगों की परेशानी दूर करवाई। बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी समस्या पर भी पार्षद मुखर रहीं। यही वजह है कि वार्ड नम्बर 74 के अधिकांश लोग उन्हें फिर से पार्षद के रूप में देखना चाहते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया