वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल की मौजूदगी में कौशाम्बी में पेड़ों की कराई गई ट्रिमिंग

वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल की मौजूदगी  में कौशाम्बी में पेड़ों की कराई गई ट्रिमिंग
(राजनैतिक दुनिया ब्लॉगर)
गाजियाबाद। कौशांबी के निगम पार्षद मनोज गोयल के प्रयासों से गाजियाबाद नगर निगम के उद्यान विभाग द्वारा शुक्रवार को कौशांबी में पेड़ों की ट्रीमिंग का कार्यगया। यह कार्य भलीभांति हो सके, इसलिए निगम पार्षद मनोज गोयल भी अपने समर्थकों सहित निगम कर्मचारियों के साथ मौके पर ही डटे रहे। 

उन्होंने बताया कि शीत काल में लोगों को धूप मिले, बिजली के पोल से वृक्षों की टहनियां दूर रहें, इसलिए यह ट्रिमिंग कार्य हरेक वर्ष की भांति इस वर्ष भी करवाया जा रहा है। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने निगम पार्षद मनोज गोयल की तारीफ की और आभार जताया। 

इस अवसर पर कौशांबी प्लॉट एरिया के अध्यक्ष देवेंद्र भार्गव, राकेश, अजीत सिंह, मंजू शर्मा, ममता, एसके गोयल, नरेश मिगलानी, रीना, सुशील चावला, अवधेश कटियार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया