संदेश

यादें....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी

चित्र
"यादें.....जो कभी विस्मृत नहीं होंगी" @ डॉ दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश एक कहावत है- यथा राजा, तथा प्रजा। लोकतांत्रिक शब्दों में कहूं तो- यथा राजनेता, तथा नौकरशाह। वाकई जनहित के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री को पाकर उत्तरप्रदेश राज्य और उसके वासी धन्य हो चुके हैं। शासन के निर्देश के अनुरूप प्रशासन  भी उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए अथक प्रयत्न कर रहा है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों आई अप्रत्याशित बाढ़ के दृष्टिगत जनसामान्य के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जिलाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ बाढ़ राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए थे।  इसलिए मुख्यमंत्री के निर्देश के क्रम में शासनादेशों को संवेदनशीलता और मानवीय अनुभूतियों के साथ व्यवहारिक स्तर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा लागू किया गया। जिससे प्रशासन के सभी अंगों को  व्यवहारिक धरातल पर एक सम्बल प्राप्त हुआ। इसी के क्रम में बहराइच जनपद के जिलाधिकारी के रूप में मैं और पुलिस अधीक्षक एक दूरस्थ क्षेत्र में पहुंच गए, जहां आवागमन बेहद जटिल ...

अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
अन्नकूट पर्व पर माता अन्नपूर्णा की पूजा से मिलती है धन-धान्य समृद्धि: नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन किया गाजियाबाद। बुद्धवार को अन्न-कूट के अवसर पर प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर सह कुलदेवी-देवता मंदिर, वसुंधरा सेक्टर 16-बी के प्रबंधक नरेंद्र भारद्वाज ने विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया।  इस अवसर पर उन्होंने मंदिर परिसर स्थित श्री रामदरबार जी, श्री राधा-कृष्ण दरबार जी, श्री दुर्गा माता जी, श्री हनुमान जी, श्री शिव दरबार जी, श्री सूर्य देव जी, श्री चन्द्र देव जी, श्री मंगल देव जी, श्री बुद्धदेव जी, श्री बृहस्पति देव जी, श्री शुक्रदेव जी, श्री शनिदेव जी, श्री राहुदेव जी, श्री केतु देव जी, श्री गणेश जी, श्री सरस्वती जी, श्री संतोषी माता जी, श्री शीतला माता जी की मनोहारी प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान पूर्वक भोग लगाया। ततपश्चात वेदपाठी ब्राह्मणों, अपने स्वजनों, परिजनों, मित्रजनों और स्थानीय गणमान्य लोगों...

वार्ड नम्बर 89 वैशाली में नगर निकाय चुनाव से संबंधित प्रथम बैठक आयोजित हुई: पार्षद मधु सिंह

चित्र
  वार्ड नम्बर 89 वैशाली में नगर निकाय चुनाव से संबंधित प्रथम बैठक आयोजित हुई: पार्षद मधु सिंह # वसुंधरा मंडल की इस बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया, जीत की रणनीति बताई गाजियाबाद। नगर निगम गाजियाबाद अंतर्गत आगामी निकाय चुनाव की बेला को देखते हुए वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह के कार्यालय पर वसुंधरा मंडल की प्रथम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनाव से जुड़ी रणनीति से अवगत कराना रहा। इस बैठक में वोट बनवाने के सम्बंध में जानकारी दी गई तथा अगामी जिम्मेदारियों तथा चुनौतियों के विषय में बताया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में वसुंधरा मंडल प्रभारी बब्बल यादव और वसुंधरा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष कमल सिंह चौहान, वसुंधरा मंडल महामंत्री अभिषेक पंडित, मंडल कार्याल प्रभारी अनुराग मिश्रा, वार्ड सचिव गीता भाटी, सेक्टर प्रभारी राजकुमार सिंह, सेक्टर संयोजक सुषमा शर्मा, सेक्टर संयोजक संदीप मिश्रा व बूथ अध्यक्ष खीम सिंह नेगी, बूथ अध्यक्ष परशुराम स...

नगर निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देगी तवज्जो: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
नगर निकाय चुनावों को मजबूती से लड़ेगी कांग्रेस, पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को देगी तवज्जो: नरेंद्र भारद्वाज # गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए हुए मतदान में डाले अपना कीमती वोट, समर्थकों से भी डलवाया गाजियाबाद। महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य नरेंद्र भारद्वाज ने सोमवार को लखनऊ स्थित यूपीसीसी कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु अपने बहुमूल्य मत का मतदान किया। बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज अपने समर्थक सैकड़ों पीसीसी सदस्यों के साथ लखनऊ मतदान करने पहुंचे थे और पार्टी की मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव एवं यूपी प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के दिशानिर्देश के मुताबिक रणनीतिक मतदान किया और अपने समर्थकों से करवाया। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे को सर्वाधिक मत प्राप्त होने की उम्मीद है। वहीं...

अभिषेक कुमार और प्रणय राज की जोड़ी ने टीएसवीपी, झारखंड को दी एक नई ऊंचाई

चित्र
टीएसवीपी झारखंड के प्रदेश संयोजक और सहसंयोजक ने छात्र हित के फैसले करके संगठन को दी एक नई ऊंचाई हर्षित सिंह/संवाददाता नईदिल्ली/रांची। बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले ट्रेड यूनियन के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र हैं अभिषेक कुमार, जो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के तकनीकी आयाम तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद(टीएसवीपी), झारखंड के प्रदेश संयोजक हैं। समझा जाता है कि समाजसेवा के क्षेत्र में इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि होने की वजह से ही इनका झुकाव भी उसी तरफ हुआ और ये अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े।  बता दें कि अभिषेक कुमार अभाविप झारखंड के तकनीकी आयाम तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद के पहले प्रभावशाली प्रदेश संयोजक हैं, जो लगातार दो बार से इस पद पर काबिज हैं। शायद इसलिए कि झारखंड राज्य में शिथिल पड़े तकनीकी शिक्षा विद्यार्थी परिषद को पुनः स्थापित करने का श्रेय अभिषेक कुमार के नेतृत्व में उनकी ऊर्जावान टीम को ही जाता है, जिसमें मुख्य रूप से इशिका रानी, प्रणय राज, राज रौशन पाण्डेय, हर्ष कुमार महतो, उज्जवल कुमार गुप्ता, गौरव म...

रामलीला देखने से जागरूक होता है सनातन समाज : नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
रामलीला देखने से जागरूक होता है सनातन समाज : नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन का प्रसंग था हनुमान मंदिर से भगवान रामचन्द्र का अयोध्या प्रस्थान एवं राजा हरिश्चंद्र का नाटक  # सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के सदस्यगण कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका पर विजय प्राप्ति के बाद हनुमान मंदिर से भगवान रामचन्द्र, माता सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान सहित अपनी सेना के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए, जहां पर भरत, शत्रुघ्न, गुरु वसिष्ठ और सुमंत समेत अयोध्या वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।  वहीं, रामलीला मंच पर राजा हरिश्चंद्र के नाटक का मंचन किया गया। इसी बीच रामलीला समिति के कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रामलीला देखने से सनातन समाज जागर...

सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज

चित्र
सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी भारद्वाज को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने अपनी कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।  इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपने समापन सम्बोधन में कहा कि गत 15 दिन तक हुए इस भव्य आयोजन में बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों के लिए कुछ न कुछ अवश्य था। सभी भाइयों ने इसे देखा और अपना सहयोग दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना कार्यक्रम को सफल बनाना संभव नहीं था। उन्होंने रामलीला कमेटी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी कुशल...