संदेश

रामलीला देखने से जागरूक होता है सनातन समाज : नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
रामलीला देखने से जागरूक होता है सनातन समाज : नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन का प्रसंग था हनुमान मंदिर से भगवान रामचन्द्र का अयोध्या प्रस्थान एवं राजा हरिश्चंद्र का नाटक  # सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के सदस्यगण कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में लंका पर विजय प्राप्ति के बाद हनुमान मंदिर से भगवान रामचन्द्र, माता सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान सहित अपनी सेना के साथ अयोध्या के लिए प्रस्थान कर गए, जहां पर भरत, शत्रुघ्न, गुरु वसिष्ठ और सुमंत समेत अयोध्या वासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।  वहीं, रामलीला मंच पर राजा हरिश्चंद्र के नाटक का मंचन किया गया। इसी बीच रामलीला समिति के कर्मठ पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि रामलीला देखने से सनातन समाज जागर...

सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज

चित्र
सम्मानित किए गए प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और विजय लक्ष्मी भारद्वाज कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज और उनकी धर्मपत्नी विजयलक्ष्मी भारद्वाज को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इससे पहले उन्होंने अपनी कमेटी के सभी सदस्यों को स्मृति-चिन्ह एवं अंग वस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया।  इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने अपने समापन सम्बोधन में कहा कि गत 15 दिन तक हुए इस भव्य आयोजन में बच्चों, नौजवानों और बुजुर्गों के लिए कुछ न कुछ अवश्य था। सभी भाइयों ने इसे देखा और अपना सहयोग दिया। उन्होंने जिला प्रशासन को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सक्रिय सहयोग के बिना कार्यक्रम को सफल बनाना संभव नहीं था। उन्होंने रामलीला कमेटी को भी धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी सदस्यों ने अपनी अपनी जिम्मेदारी कुशल...

निगम पार्षद मधु सिंह ने स्वयंसेवकों के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया

चित्र
निगम पार्षद मधु सिंह और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने आरएसएस के स्थापना दिवस पर # स्वयंसेवकों के पथ संचलन दस्ता पर पुष्प वर्षा कर वार्ड 89 में किया जोरदार स्वागत  @ हर्षित सिंह/गाजियाबाद बुद्धवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिवाजी नगर द्वारा विजयादशमी के सुअवसर पर शस्त्र पूजन एवं वैशाली सेक्टर-5, रामप्रस्था क्षेत्र में भव्य पथ संचलन निकाला गया, जिसमें 150 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। इस मौके पर मुख्य वक्ता विकास, महानगर सह कार्यवाह रहे, जिन्होंने आज के समय में संघ के महत्त्व को बताया। कार्यक्रम में सह संघचालक नीरज, कार्यवाह समीर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ स्थानीय पार्षद मधु सिंह तथा पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने भी  बढ़चढ़ कर भाग लिया एवं सबों ने गाली-चौराहों पर पुष्प वर्षा कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर पार्षद मधु सिंह के साथ भाजपा नेता वार्ड अध्यक्ष राजीव शर्मा, वार्ड सचिव गीता भाटी, कुमार संजय सिंह, इंदू नौटियाल, अंजलि ज्वेल, सविता गुसाईं, संदीप मिश्रा, पुष्पेंद्र जैन, खेम सिंह नेगी आदि लोग उपस्थ...

वैशाली सेक्टर 6 में पार्षद आशा भाटी ने लगवाया ओपन जिम, कार्य प्रारंभ

चित्र
वैशाली सेक्टर 6 में पार्षद आशा भाटी ने लगवाया ओपन जिम, कार्य प्रारंभ @ कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 74 अंतर्गत वैशाली सेक्टर 6 में निगम पार्षद श्रीमती आशा नरेश भाटी के प्रयास से ओपन जिम लगवाया जा रहा है। इससे वसुंधरा सेक्टर 19 और 17 के लोगों को भी फायदा होगा। वहीं पड़ोसी वार्ड में पड़ने वाले वैशाली सेक्टर 9 और वसुंधरा सेक्टर 18 के लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। बीजेपी महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी ने बताया कि स्थानीय लोगों की बहुत दिनों से इच्छा थी कि हमारे यहाँ पर भी महिलाओं, बच्चों व आम नागरिकों के लिए ओपन जिम लगवाया जाए, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रह सकें। जिम का कार्य आरम्भ होने के समय वहाँ के प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।  पार्षद आशा भाटी ने बताया कि जिम लगने के बाद सभी लोग नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। सभी नागरिकों को बहुत बहुत बधाई। बता दें कि वार्ड नम्बर 74 अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित यूएनआई पॉकेट में भी पार्षद श्रीमती भाटी के द्वारा ओपेन जिम लगवाया गया है।       

सीता हरण जैसी सोच रखने वालों का होता है सर्वनाश : नरेंद्र भारद्वाज

सीता हरण जैसी सोच रखने वालों का होता है सर्वनाश : नरेंद्र भारद्वाज # हर प्रकार की विपत्तियों से निपटने में सक्षम बनाती है राम-सुग्रीव जैसी मित्रता : समिति अध्यक्ष # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के 9 वें दिन का प्रसंग कमलेश पांडेय गाजियाबाद। रविवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान सीता हरण और राम-सुग्रीव मित्रता का भाव पूर्ण मंचन किया गया। मंचन आरम्भ होने से पहले रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कमेटी के गणमान्य सदस्यों के साथ भगवान राम व उनके विभिन्न सहयोगियों के सजीव विग्रह की पूजा-अर्चना की और उनसे प्रार्थना की कि रामलीला देखने के पश्चात देश व समाज में पारस्परिक प्रेम व भाईचारे बढ़े। इस मौके पर रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सीता हरण एक वैचारिक त्रासदी थी। बाद में इस जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति एक सामाजिक अभिशाप बन चुकी है। इसलिए रामलीला से हमें एक महत्वपूर्ण संदेश यह भी मिलता है कि रावण जैसी तुच्छ स...

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कर्नाटक में मिल रहा है भारी जनसमर्थन: डॉली शर्मा

चित्र
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कर्नाटक में मिल रहा है भारी जनसमर्थन: डॉली शर्मा #  भारत जोड़ो यात्रा के निमित्त कर्नाटक की मीडिया प्रभारी बनाई गईं डॉली शर्मा भी पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी के साथ कर रही हैं पदयात्रा # डॉली शर्मा जगह-जगह पर लोगों से ले रही हैं मीडिया सम्बन्धी फीडबैक कमलेश पांडेय नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष  राहुल गांधी ने कर्नाटक प्रान्त में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पार्टी की कर्नाटक मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश में इस महती कार्यक्रम के सफलता व इस विषयक जनसंपर्क तैयारियों के विषय में चलते-चलते बातचीत की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।  बात दें कि राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के विभिन्न प्रान्तों में भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रतिदिन 25-30 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों से मिलकर केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब से यह सरकार केंद्र में आई...

राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज # वसुंधरा में निकली राम बारात, दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, बारात   देख भाव-विभोर हुए दर्शक @ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर में पहुंची राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का मंचन किया गया। जिसे देखकर महिलाएं हर्षित हो गईं। महाराजा जनक द्वारा कन्यादान किये जाने का दृश्य बहुत ही मार्मिक लगा, जिसे देखकर कुछ महिलाओं की आंख में आंसू आ गए।  सर्वप्रथम रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने रामलीला कमेटी के गणमान्य सदस्यों के साथ वसुंधरा में शाम में राम बारात निकाली, जो विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। ततपश्चात मंचस्थ प्रभु राम समेत ईश्वर लीला रचाने वाले राम दरबार के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया। ततपश्चात प्रेमपूर्वक दर्शक दीर्घा में बैठकर रामलीला के राम बारात और राजा जनक द्वारा किये जा रहे कन्यादान प्रसंग का अवलोकन...