कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कर्नाटक में मिल रहा है भारी जनसमर्थन: डॉली शर्मा
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को कर्नाटक में मिल रहा है भारी जनसमर्थन: डॉली शर्मा
# भारत जोड़ो यात्रा के निमित्त कर्नाटक की मीडिया प्रभारी बनाई गईं डॉली शर्मा भी पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी के साथ कर रही हैं पदयात्रा
# डॉली शर्मा जगह-जगह पर लोगों से ले रही हैं मीडिया सम्बन्धी फीडबैक
कमलेश पांडेय
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक प्रान्त में भारत जोड़ो यात्रा के तहत पार्टी की कर्नाटक मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सहित पूरे देश में इस महती कार्यक्रम के सफलता व इस विषयक जनसंपर्क तैयारियों के विषय में चलते-चलते बातचीत की और आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
बात दें कि राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण भारत के विभिन्न प्रान्तों में भारत जोड़ो यात्रा के तहत प्रतिदिन 25-30 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वह समाज के विभिन्न वर्गों और संगठनों से मिलकर केंद्र में सत्तारूढ़ नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब से यह सरकार केंद्र में आई है, तब से जाति-धर्म-भाषा-क्षेत्र का विवाद दिन प्रतिदिन गहराता ही जा रहा है। एक ओर रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं तो दूसरी ओर महंगाई बढ़ रही है। इससे किसान, मजदूर, कारीगर, छात्र, महिलाएं, नवयुवक आदि परेशान हो रहे हैं।
वहीं, डॉली शर्मा ने बताया कि बीजेपी शासित कर्नाटक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। हमलोगों की टीम पिछले कई सप्ताह से इस यात्रा को सफल बनाने में जुटी हुई है और अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरेंद्र भारद्वाज भी गाजियाबाद से अपने भरोसेमंद लोगों की एक टीम दक्षिण भारतीय राज्यों में भेजे हुए हैं, जो पार्टी की जमीनी रणनीति को धार देकर पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसलों को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में कांग्रेस का विकल्प केवल कांग्रेस ही हो सकती है, जो सबका ख्याल रखती आई है।
फोटोकैप्शन:- कर्नाटक में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के तहत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ पदयात्रा करती हुईं पार्टी की कर्नाटक मीडिया प्रभारी डॉली शर्मा व अन्य नेतागण।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें