संदेश

विपक्ष द्वारा भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में लिखा गया एक और काला अध्याय

चित्र
फ्लैग:- विपक्ष के लोकतंत्र विरोधी व हिंसक व्यवहार से  हेडिंग:- भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में लिखा गया एक और काला अध्याय  क्रशर:- तमाम गतिरोध के बावजूद संसद ने पारित किए लगभग 2 दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण विधेयक कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। बीते संसद सत्र के दौरान विपक्ष के लोकतंत्र विरोधी और हिंसक व्यवहार से भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक और काला अध्याय लिखा गया। जाहिर है कि हाल के वर्षों में विपक्षी संसद सदस्यों (एमपी) द्वारा निंदनीय कार्य आम हो गए हैं। इस सत्र में उनके कृत्य कोई अपवाद नहीं बल्कि निरंतर होने वाले कार्य थे।  अपने देखा होगा कि बीते साल सदन में नियम पुस्तिका को फाड़ने से लेकर विपक्ष के ज्यादातर असंसदीय आचरणों का गवाह बनने तक, विपक्ष का आचरण दिन प्रतिदिन शर्मनाक होता जा रहा है। नई दिल्ली में उस संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रह्लाद जोशी,  भूपेंद्र यादव, अनुराग सिंह ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल और  वी मुरलीधरन शामिल हुए थे। मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष ...

आश्चर्यजनक! गर्भ की जगह मां की आंत में पले बच्चे को सर्जरी कर बाहर निकाला

चित्र
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलि चौधरी ने किया शल्य चमत्कार  # गर्भ की जगह मां की आंत में पले बच्चे को सर्जरी कर बाहर निकाला  # जच्चा-बच्चा स्वस्थ, अस्पताल प्रबंधन ने गौरवांवित महसूस किया @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार दिल्ली/गाजियाबाद। प्रकृति कभी कभी ऐसे करिश्मे कर डालती है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हैरान रह जाते हैं। गत दिनों लक्ष्मीनगर,दिल्ली निवासी सोनी खान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल उनके गर्भ में भ्रूण को जीवन बच्चेदानी की बजाय आंतों की झिल्लियों (पेरिटोनियम) में मिला, जो हैरत की बात है।  आलम यह कि भ्रूण पूरे नौ माह तक इसी जगह पर रहा। फिर, गर्भावस्था की अवधि पूरी होने पर चित्रा विहार स्थित आरोग्य अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने आपरेशन कर प्रसव कराया। उनके नवजात का वजन 2.65 किलो है। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे। फिर दोनों को छुट्टी दे दी गई। आरोग्य ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ उमेश वर्मा ने ऐसे अप्रत्याशित सफल आपरेशन के लिए डाक्टरों की टीम को बधाई दी है।...

जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 10-10 इंच पाइप वाले दो पम्प खरीदे गए: मनोज कुमार मिश्रा

चित्र
जलभराव की समस्या दूर करने के लिए 10-10 इंच पाइप वाले दो पम्प खरीदे गए: मनोज कुमार मिश्रा # डासना देवी मंदिर के पास लगाया गया है एक पम्प, जिसके संचालन से जलभराव से लोगों को मिली राहत: अधिशासी अधिकारी # पीएम स्वनिधि योजना के तहत 175 लोगों को मिला 10-10 हजार रुपये का ऋण # आईएमएस रोड पर लगाये गए 300 छायादार वृक्षों के पौधे और ट्री गार्ड कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। जनपद अंतर्गत डासना नगर पंचायत इन दिनों विकास के पथ पर गतिमान है। अपने लगभग 2 वर्षों के कार्यकाल में ईओ मनोज कुमार मिश्रा ने यहां पर आशातीत विकास के कार्य करवाये हैं। इस वर्ष उन्होंने जलभराव की समस्या के सम्यक निराकरण की पहल की है, जिसकी लोग बाग खुलेआम तारीफ कर रहे हैं। इस बारे में अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पंचायत वासियों को जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए उन्होंने 10-10 इंच वाले दो पम्प खरीदे हैं, जिसकी जल विस्थापन क्षमता 10 हजार लीटर प्रति मिनट है। इससे महज कुछ ही घण्टों में जलभराव की विकरालता को काबू में किया जा सकता है। दैनिक भास्कर से बातचीत करते हुए ईओ श्री मिश्रा ने बताया कि जलभराव...

खेल को शौकिया मत खेलिए, बल्कि प्रोफेशन के रूप में अपनाइए: अभिषेक कुमार

चित्र
जानिए कैसे एक खिलाड़ी बन गया अधिशासी अधिकारी? # खेल को शौकिया मत खेलिए, बल्कि प्रोफेशन के रूप में अपनाइए: अभिषेक कुमार #  जब ये आपका जुनून बन जाएगा, तब आप सफलता के शिखर पर होंगे: अभिषेक कुमार कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। भले ही समय और परिस्थितियों पर कभी भी किसी का वश नहीं चलता है, लेकिन जो उनके अनुरूप खुद को ढाल लेता है, जिंदगी में वही आगे बढ़ता है और सफलता दर सफलता प्राप्त करता है। मुरादनगर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार एक ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी पूरी अभिरुचि तो रही खेल के मैदान में, लेकिन जीवन की कुछ अनहोनी और कुछ पारिवारिक प्रेरणा ने उन्हें खिलाड़ी के बजाय आमलोगों के काम आने वाला अधिशासी अधिकारी बना दिया। अंबेडकरनगर जनपद के मूल निवासी अभिषेक कुमार की पारिवारिक पृष्ठभूमि भले ही कृषक और शिक्षक परिवार की रही हो, लेकिन उनका मन पढ़ाई-लिखाई में कम और खेल-कूद के मैदान में ज्यादा लगता था। क्रिकेट, फुटबॉल और कबड्डी के जबर्दस्त खिलाड़ी रहे श्री कुमार का दाहिना अंगूठा यदि घास काटने वाली मशीन से नहीं कटा होता तो वह खेल की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाते, जनसेवा की द...

मुरादनगर नगरपालिका परिषद की साख को पुर्नस्थापित करने की पूरी कोशिश करूंगा: अभिषेक कुमार

चित्र
मुरादनगर नगरपालिका परिषद की साख को पुर्नस्थापित करने की पूरी चेष्टा करूंगा: अभिषेक कुमार # स्टैंडर्ड मानक और उचित प्राक्कलन के अनुसार करवाए जाएंगे नगरपालिका क्षेत्र में विकास कार्य: अधिशासी अधिकारी # नगरपालिका के प्रति पनपे अविश्वास के भाव को विश्वास के भाव में तब्दील करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी # नगर विकास विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं को मूर्त रूप दिया जाएगा मुरादनगर में, ताकि जरूरतमंद लोग लाभान्वित हों कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। जनपद अंतर्गत मुरादनगर नगरपालिका परिषद, मुरादनगर के अधिशासी अधिकारी अभिषेक कुमार ने नगरपालिका की पिछले महीनों में लुढ़की साख को पुनर्स्थापित करने के प्रयास तेज कर दिए हैं। यूपी के प्रतिष्ठित इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे अभिषेक कुमार वर्ष 2007 में ईओ संवर्ग की सेवा में आए और उनकी पहली पोस्टिंग शाहजहांपुर जनपद में हुई। उसके बाद गौतमबुद्धनगर, मेरठ और बिजनौर में ईओ रहते हुए इतना उम्दा कार्य किये कि शासन ने उन्हें गाजियाबाद के उस मुरादनगर नगरपालिका परिषद की जिम्मेदारी सौंपी, जो गत महीनों में सूबाई सुर्खियों में रह चुका है। शासन ने उन्ह...

जानिए, पूर्व व्यापी कर (रेट्रो टैक्स) क्या है? सरकार ने इसे क्यों समाप्त किया? एफडीआई पर इसका क्या असर होगा?

चित्र
जानिए, पूर्व व्यापी कर (रेट्रो टैक्स) क्या है? सरकार ने इसे क्यों समाप्त किया? एफडीआई पर इसका क्या असर होगा? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार पूर्व व्यापी कर यानी रेट्रो टैक्स एक अस्वाभाविक टैक्स समझा जाता है जो लगभग एक दशक तक केन्द्र सरकार के गले की हड्डी बनी रही। पूर्व अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह और उनके बीरबल नुमा वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी (अब पूर्व राष्ट्रपति) की शानदार सियासी जोड़ी द्वारा थोपे गए रेट्रो टैक्स ने विदेशों में भारत की इतनी जगहंसाई कराई कि मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी काबिल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को पिछले 8-9 साल से हतोत्साहित एफडीआई को प्रोत्साहित करने की गरज से इस कानून को ही वापस लेना पड़ा।  यहां पर एक दिलचस्प सवाल उठ रहा है कि जब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दूसरे के मुरीद समझे जाते हों और पूर्व अर्थशास्त्री  प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वर्तमान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की विद्वता संदेह से परे हो, तो फिर इस दादागिरी भरे कर कानून को लाना गलत था, या फिर इसे वापस लेना गलत है। ...

जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा

चित्र
# खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद को मिला बेहतर सूझबूझ वाला अधिकारी # जनसमस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव पहल करूंगा: के के मिश्रा # पेयजल, सड़क निर्माण, जलजमाव मुक्ति, भूमिगत विद्युतीकरण, गंदाजलनिकासी, सौंदर्यीकरण और स्थायी लैंडफिल देने को प्राथमिकता दूंगा: अधिशासी अधिकारी @ कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के के मिश्रा ने नगरपालिका क्षेत्र को विभिन्न जनसमस्याओं से मुक्त करने की प्रतिबद्धता जताई है। बता दें कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहे श्री मिश्रा की चौथी बार हुई पदस्थापना में दिल्ली से सटे गाजियाबाद जनपद के खोड़ा-मकनपुर नगरपालिका जैसा महत्वपूर्ण संस्थान मिला है, जो उनकी नेकनीयती और कर्तव्यनिष्ठा से एक नई मुकाम छूने की ओर अग्रसर है।  बताते चलें कि ईओ श्री मिश्रा ने वर्ष 1995 में दशवीं और वर्ष 2000 में स्नातक और 2002 में स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र से करने के बाद वर्ष 2013 में उत्तरप्रदेश के महोबा में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाला। फिर ईमानदारी और सद्व्यवहार की पूंजी के बूते महराजगंज और हमीरपुर में ईओ के पद पर ही सफल सेवाएं...