आश्चर्यजनक! गर्भ की जगह मां की आंत में पले बच्चे को सर्जरी कर बाहर निकाला
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ अंजलि चौधरी ने किया शल्य चमत्कार # गर्भ की जगह मां की आंत में पले बच्चे को सर्जरी कर बाहर निकाला # जच्चा-बच्चा स्वस्थ, अस्पताल प्रबंधन ने गौरवांवित महसूस किया @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार दिल्ली/गाजियाबाद। प्रकृति कभी कभी ऐसे करिश्मे कर डालती है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी हैरान रह जाते हैं। गत दिनों लक्ष्मीनगर,दिल्ली निवासी सोनी खान के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल उनके गर्भ में भ्रूण को जीवन बच्चेदानी की बजाय आंतों की झिल्लियों (पेरिटोनियम) में मिला, जो हैरत की बात है। आलम यह कि भ्रूण पूरे नौ माह तक इसी जगह पर रहा। फिर, गर्भावस्था की अवधि पूरी होने पर चित्रा विहार स्थित आरोग्य अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने आपरेशन कर प्रसव कराया। उनके नवजात का वजन 2.65 किलो है। चिकित्सक ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहे। फिर दोनों को छुट्टी दे दी गई। आरोग्य ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ उमेश वर्मा ने ऐसे अप्रत्याशित सफल आपरेशन के लिए डाक्टरों की टीम को बधाई दी है।...