राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज
राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का प्रसंग देख हर्षित हुई महिलाएं: नरेंद्र भारद्वाज # वसुंधरा में निकली राम बारात, दर्शन को उमड़ी भारी भीड़, बारात देख भाव-विभोर हुए दर्शक @ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। गुरुवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर में पहुंची राम बारात और राजा जनक द्वारा कन्यादान का मंचन किया गया। जिसे देखकर महिलाएं हर्षित हो गईं। महाराजा जनक द्वारा कन्यादान किये जाने का दृश्य बहुत ही मार्मिक लगा, जिसे देखकर कुछ महिलाओं की आंख में आंसू आ गए। सर्वप्रथम रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने रामलीला कमेटी के गणमान्य सदस्यों के साथ वसुंधरा में शाम में राम बारात निकाली, जो विभिन्न सेक्टरों से गुजरते हुए रामलीला मैदान में पहुंची। ततपश्चात मंचस्थ प्रभु राम समेत ईश्वर लीला रचाने वाले राम दरबार के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया। ततपश्चात प्रेमपूर्वक दर्शक दीर्घा में बैठकर रामलीला के राम बारात और राजा जनक द्वारा किये जा रहे कन्यादान प्रसंग का अवलोकन...