संदेश

जनक प्रतिज्ञा और सीता स्वयंवर की अवधारणा नए भारत में भी प्रासंगिक, अनुकरण कीजिए: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
  जनक प्रतिज्ञा और सीता स्वयंवर की अवधारणा नए भारत में भी प्रासंगिक, अनुकरण कीजिए: नरेंद्र भारद्वाज # जनक प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर के दृश्य देख भाव-विह्वल हुए लोग @ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद।  बुद्धवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान जनकपुर के महाराजा जनक की प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का जीवंत मंचन किया गया। सर्वप्रथम रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कमेटी के सदस्यों के साथ मंचस्थ प्रभु राम समेत ईश्वर लीला रचाने वाले विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया। ततपश्चात प्रेमपूर्वक दर्शक दीर्घा में बैठकर रामलीला का अवलोकन सपरिवार किया। राजा जनक की प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का जीवंत नाट्य प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने दर्शकों को काफी सम्मोहित किया। रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि राजा जनक की प्रतिज्ञा, धनुष यज्ञ और सीता स्वयंवर का दृष्टिकोण नये भारत में भी प्रासंगिक है। यह पिता-पुत्री के बीच के वात्सल्य प्रेम और पारस्प...

जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
जनकपुर पहुंचे भगवान राम, हर्षित हुई अयोध्या नगरी: नरेंद्र भारद्वाज # प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में उमड़ रही है भारी भीड़ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित  रामलीला के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी अपने भाइयों के साथ गुरू विश्वामित्र के नेतृत्व में सीता स्वयंवर में शिरकत करने के लिए जनकपुर पहुंच गए हैं।  समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अयोध्या और जनकपुर के लिए यह गौरवशाली पल रहा, जिसे देखकर दर्शक भी भाव विह्वल हो गए। उन्होंने कहा कि इससे पहले नारद मोह, विश्वमोहनी, रावण जन्म, रावण का अत्याचार, राम जन्म, मुनि आगमन, अहिल्या उद्धार और गंगा दर्शन का भी रामलीला मंचन सम्पन्न हो चुका है।  रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखकर लोग भाव-विह्वल हो जा रहे हैं। अहिल्या उद्धार के दृश्य मंचन के समय महिलाओं की आँख में आंसू तक आ गए। वहीं, गंग...

भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह

चित्र
भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह # मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से अनुप्राणित होती है मानवता: नरेंद्र भारद्वाज # एसपी टीएचए ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा का शुभारंभ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। रविवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में  आयोजित होने वाली रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ट्रांस हिंडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण करने का आह्वान किया, ताकि यह जीवन सफल हो सके। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि, क्षेत्राधिकारी तृतीय, वसुंधरा-इंदिरापुरम के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।  अपने सम्बोधन में रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से मानवता अनुप्राणित होती है। समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त होता है। लक्ष्य-साधन के लिए ...

झारखंड की तकनीकी छात्र राजनीति का उभरता हुआ चेहरा बनते जा रहे हैं प्रणय राज

चित्र
झारखंड की तकनीकी छात्र राजनीति का उभरता हुआ चेहरा बनते जा रहे हैं प्रणय राज हर्षित सिंह/संवाददाता नई दिल्ली/पटना/रांची। जी हाँ, डीएनए बोलता है। यदि आपके बाप-दादा समाजसेवी रहे हैं तो आपका रुझान भी समाजसेवा की तरफ हो सकता है। आप अपने जीवन के प्रारंभिक काल में भी छात्र राजनीति की ओर रुख कर सकते हैं। देखा जा रहा है कि बिहार के लोग झारखंड की सियासत में हिट कर रहे हैं।  बतौर उदाहरण आप भवानीपुर, कहलगांव, भागलपुर निवासी और गोड्डा, झारखंड के सांसद निशिकांत दुबे का नाम ले सकते हैं। कुछ इसी तरह से सबलपुर, पीरपैंती, भागलपुर निवासी प्रणय राय पाकुड़, झारखंड की छात्र राजनीति में ऐसा धमाल मचा रहे हैं, जिससे आप यह कहने को विवश हो जाएंगे कि पूत के पांव पालने में ही दिखाई दे जाते हैं।  कहा भी गया है कि होनहार विरवान के होत चिकने पात।बीजेपी नेता द्वय सुमन राय-राजहंस राय के पुत्र और इलाके के सुप्रसिद्ध समाजसेवी बाबू हरिहर राय के प्रपौत्र प्रणय राय की सियासी प्रतिभा की चर्चा आजकल शैक्षणिक सियासी गलियारों में रांची ही नहीं बल्कि पटना और दिल्ली तक में चल रही है। छात्रों को उदा...

प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा की तैयारी पूरी, शुभारंभ आज

चित्र
प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा की तैयारी पूरी, शुभारंभ आज # समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज के एक पखवाड़े के अथक परिश्रम से तैयार हो पाया है रामलीला परिसर, 1 दर्जन से अधिक लोग रोजाना कर रहे थे कार्य कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, प्रह्लादगढ़ी, वसुंधरा और जीएचबी फाउंडेशन, साइट 4, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में इंदिरापुरम थाना के पीछे, वसुंधरा सेक्टर 7 स्थित रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली रामलीला मंचन की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिसका उद्घाटन शनिवार की शाम सात बजे मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ट्रांस हिंडन के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अभय कुमार मिश्र, पीपीएस, क्षेत्राधिकारी तृतीय, वसुंधरा- इंदिरापुरम भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस रामलीला का मंचन 24 सितंबर से शुरू होगा, जो 6 अक्टूबर तक चलेगा और रावण दहन के साथ संपन्न होगा। इस बीच एक आकर्षक झांकी जुलूस भी निकाली जाएगी। रामलीला समिति के...

महापौर और निगम पार्षदों की सीटों पर लटक रही है आरक्षण की तलवार!

चित्र
महापौर और निगम पार्षदों की सीटों पर लटक रही है आरक्षण की तलवार! # बीजेपी के रणनीतिकारों ने ओबीसी-दलित-महिला सीटों के आरक्षण को लेकर समझदारी नहीं दिखाई तो 'ध्वस्त' हो सकता है बीजेपी का किला कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। बीजेपी का गढ़ समझे जाने वाले गाजियाबाद में गाजियाबाद नगर निगम चुनाव 2022 में पार्टी की जीत  को दुहराने-तिहराने को लेकर पार्टी के नेता और रणनीतिकार बाहर से भले ही आश्वस्त दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अंदरखाने में उनकी हलचल देखने-सुनने-गौर करने लायक है। वह इसलिए कि सवर्ण जनाधार वाली भाजपा जैसे-जैसे ओबीसी, दलितों और अल्पसंख्यकों को पटाने के लिए नए-नए तिकड़म बिठा रही है, वैसे वैसे जमीनी स्तर पर प्रभावित होने वाले सवर्ण राजनेता अपनी दलगत निष्ठा बदलकर अपना क्षेत्र बचाने की कोशिश में हाथ-पांव मारना शुरू कर देते हैं, जिससे बीजेपी का सवर्ण जनाधार दरक रहा है और चुनाव दर चुनाव करवट ले रहे मतदाताओं के रुख से इस बात की तस्दीक हो रही है।  देखा जा रहा है कि सवर्ण-अवर्ण की क्षुद्र सियासत से जो शहरी मतदाता कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी या अन्य क्षेत्रीय दलों की ओर चले गए थे, ...

वार्ड नम्बर 74 में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

चित्र
वार्ड नम्बर 74 में सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान # वसुंधरा सेक्टर 15 में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी और निगम पार्षद आशा भाटी ने सबके साथ मिलकर की सड़क व गलियों की सफाई गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गत 17 सितंबर से आगामी 2 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी सेवा पखवाड़े के अंतर्गत मंगलवार  को पार्षद आशा नरेश भाटी ने अपने वार्ड नम्बर 74 वसुंधरा सेक्टर 15 में स्वच्छता अभियान संचालित किया। जिसमें क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों व नगर निगम के सफाई नायकों ने पूरा सहयोग दिया। उन्होंने बताया कि वसुंधरा सेक्टर 15 में सभी नेताओं, नगर निगम कर्मचारियों और स्थानीय सजग नागरिकों ने एक साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र चौधरी, युवा मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष आशीष चौधरी, महानगर कार्यकारिणी सदस्य नरेश भाटी व क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति रही। इस सहयोग के लिए पार्षद आशा ...