भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह
भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण कीजिए, जीवन सफल होगा: ज्ञानेंद्र सिंह # मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से अनुप्राणित होती है मानवता: नरेंद्र भारद्वाज # एसपी टीएचए ज्ञानेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा का शुभारंभ हर्षित सिंह/स्वतंत्र पत्रकार गाजियाबाद। रविवार को प्राचीन संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर धार्मिक रामलीला समिति, वसुंधरा के तत्वावधान में आयोजित होने वाली रामलीला का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ट्रांस हिंडन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान राम के जीवन आदर्शों का अनुकरण करने का आह्वान किया, ताकि यह जीवन सफल हो सके। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि, क्षेत्राधिकारी तृतीय, वसुंधरा-इंदिरापुरम के अलावा अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। अपने सम्बोधन में रामलीला समिति के अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम की लीला देखने से मानवता अनुप्राणित होती है। समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव समाप्त होता है। लक्ष्य-साधन के लिए ...