संदेश

पूर्वी भारत के युवा उद्यमियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे उद्यमी स्व. अजय कुमार सिंह

चित्र
पूर्वी भारत के युवा उद्यमियों के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे उद्यमी स्व. अजय कुमार सिंह @ कर्तव्यपथ/कमलेश पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कहते हैं कि बांस, बांस बांसुरी होती है, हर बांस में बांसुरी नहीं होती है। कुछ ऐसे ही विलक्षण प्रतिभा के स्वामी थे लौह कारोबारी स्व. अजय कुमार सिंह, जिन्हें प्यार से लोग अजय दा भी कहते थे। यदि उन्हें गुदड़ी का लाल कहा जाएगा तो गलत नहीं होगा। अपने बाल सुलभ हुनर और प्रौढ़ प्रतिभा के बल पर उन्होंने वह सब कुछ साकार कर दिखाया, जिससे प्रेरणा पूर्वी भारत खासकर बिहार-झारखंड के युवाओं को लेना चाहिए। देखा जाए तो जिस समय बिहार तथाकथित जंगलराज के दौर में प्रवेश कर रहा था, उसी समय एक संसाधनहीन युवा अपने जिंदगी के, गांव-समाज व घर-परिवार की बेहतरी के सपने बुन रहा था। इसकी क्रम में कभी बाहुबलियों से अपने कारोबारी हितों की हिफाजत करनी पड़ती थी, तो दूसरी ओर जाति और वर्ग विशेष के पेशे के दांवपेंच को सुलझाते हुए अपने लिए एक जगह भी बनाने की जद्दोजहद चल रही थी। ऐसी विकट परिस्थितियों में उन्होंने हर वो दांव चले, जो उनके आदमकद बनने के लिए बहुत जरूरी थे। लेकिन जैसे ही त...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने बनवाये 139 वोट

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने बनवाये 139 वोट # सेक्टर 1 वैशाली एक्सप्रेस ग्रीन टावर के आरडब्ल्यूए के सहयोग से बनवाए गए नए वोट गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा सेक्टर 1 वैशाली एक्सप्रेस ग्रीन टावर में आज वहां के आरडब्ल्यूए के सहयोग से नए वोट बनवाए गए। उन्होंने बताया कि 139 लोगों ने आज फॉर्म 6 भरकर इस प्रक्रिया को पूरा किया। कौशांबी स्थित आईडीएफसी बैंक का इसमें विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर एक्सप्रेस ग्रीन टावर के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, शिव प्रकाश चौहान, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, ब्रिज विहार भाजपा महिला मोर्चा की मंत्री ममता त्रिपाठी, श्याम सुंदर सिंह, प्रवीण माहेश्वरी, हेमंत गोदानी, इंदु भूषण त्यागी, नरेश मोगिया, अमित नैनवाल, सतीश खोसला, शैलेंद्र गर्ग, राकेश शर्मा, दिनेश मुंद्रा, राकेश भाटी, मोहित शर्मा, गिरीश गुप्ता, रवि बरनवाल, कैलाश शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य निवासियों ने सहयोग किया।

रामप्रस्थ ग्रीन गेट नम्बर 2 के सामने वाला पार्क आमलोगों के लिए खुला

चित्र
रामप्रस्थ ग्रीन गेट नम्बर 2 के सामने वाला पार्क आमलोगों के लिए खुला #वार्ड 89 की पार्षद मधु सिंह नगर निगम तथा प्रदेश सरकार के श्रोतओं के अलावा वार्ड को प्राइवेट संस्थाओं के द्वारा विकसित करआ रही है। गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह के आग्रह पर रामप्रस्था संस्थान के चेयरमैन चौधरी बलवंत सिंह तथा तथा सीईओ भास्कर गांधी के द्वारा गेट नंबर 2 के सामने वाले पार्क तथा सामने के मुख्य मार्ग को नगर निगम गाजियाबाद से रामप्रस्था ग्रीन संस्थान ने अडॉप्ट कर लिया है। जिसे 31 अगस्त प्रातः 5:00 बजे से पार्क को आमजन मानस के लिए खोल दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि इस पार्क का रखरखाव तथा देखरेख रामप्रस्था संस्थान के द्वारा की जाएगी। पार्क खुलने का समय प्रातः 5:00 बजे से 12:00 बजे तक शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक का रहेगा। पार्क तथा सड़क को एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क में असामाजिक तत्वों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के सुझाव और मार्गदर्शन पर व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा। क्योंकि यह पार्क नगर निगम और हम सबका है। इसलिए ...

सीईएल के कर्मचारियों ने प्रियंका गांधी और डॉली शर्मा का किया धन्यवाद

चित्र
सीईएल के कर्मचारियों ने प्रियंका गांधी और डॉली शर्मा का किया धन्यवाद # सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के निगमीकरण के मुद्दे पर बैक फुट पर आई मोदी सरकार: डॉली शर्मा  # सीईएल एंप्लाइज यूनियन लीडर रामविलास छोकर ने प्रियंका गांधी और डॉली शर्मा का आभार जताया  # ग्राम विकास समिति झंडापुर के अध्यक्ष और सीईएल एंप्लाइज यूनियन के लीडर हैं रामविलास छोकर  @ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बीते दिनों में देश की 41 आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण का जो मुद्दा उठाया और इसको राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए केंद्र सरकार से जो तल्ख पत्राचार किया, उसने मोदी सरकार को बैकफुट पर आने के लिए विवश कर दिया।  खबर है कि केंद्र सरकार ने गत दिनों आधिकारिक घोषणा की है कि सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड नामक रक्षा उत्पादन कंपनी को विनिवेश प्रक्रिया से बाहर किया जाता है। सरकार के इस फैसले से इस कम्पनी से जुड़े लोगों में हर्ष व्याप्त है, क्योंकि निजी कम्पनियों की चंगुल में जाने से इसे बचाने के लिए इनमें कार्यरत कर्मचारियों के विभिन...

वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महापौर और नगर आयुक्त से मांगा खेल का मैदान

चित्र
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महापौर और नगर आयुक्त से मांगा खेल का मैदान @ कमलेश पांडेय/ गाजियाबाद कौशाम्बी और वैशाली में खेल का मैदान नहीं होने से बच्चों को खेलने में काफी कठिनाई होती है। यही वजह है कि वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने नगर निगम की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से कौशांबी स्थित सुमेरु टॉवर के बगल वाले पार्क को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने की जरूरत बताते हुए अपनी आवाज बुलंद की है। बता दें कि नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा हर मंगलवार को 'संभव कार्यक्रम' के तहत जनप्रतिनिधियों  व अधिकारियों के माध्यम से नेताओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों की बात सुनी जाती है। इसी क्रम में आज गाजियाबाद नगर निगम सभागार में महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से मिलने वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल पहुंचे और कौशांबी स्थित सुमेरू टावर के बगल में अवस्थित अविकसित पार्क को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने की मांग की।  उन्होंने महापौर आशा शर्मा को बताया कि कौशांबी और वैशाली में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां बच्चे ...

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने दी बधाई

चित्र
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने दी बधाई गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह भाटी के पार्षद प्रतिनिधि और बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने यूपी भवन दिल्ली में सहज व सरल व्यक्तित्व के धनी कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को उत्तरप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। बीजेपी नेता राजकुमार सिंह ने बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के नेतृत्व में पश्चिमी उत्तरप्रदेश सहित अवध, बुंदेलखंड और पूर्वांचल में भाजपा और अधिक मजबूत होगी।

वैशाली सेक्टर एक स्थित बद्रीनाथ पार्क में पार्षद मनोज गोयल ने लगवाई घास, नारियल तोड़कर किया शुभारंभ

चित्र
वैशाली सेक्टर एक स्थित बद्रीनाथ पार्क में पार्षद मनोज गोयल ने लगवाई घास, नारियल तोड़कर किया शुभारंभ गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल द्वारा  सेक्टर 1 वैशाली बद्रीनाथ पार्क में घास लगाने के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी के. एल. शर्मा द्वारा नारियल फोड़कर कराया गया। इस मौके पर पार्षद मनोज गोयल ने बताया कि पार्कों में हरियाली बनी रहे, इसी क्रम में जिन पार्कों में घास नहीं है, वहां घास लगाई जा रही है।  इस अवसर पर पार्षद मनोज गोयल द्वारा वरिष्ठ जनों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर बी एस चौहान, भाजपा नेता अवधेश कटिहार, विमला भट्ट, संजय रावत, शिव शंकर उपाध्याय, एससी तिवारी, विक्रम सिंह रावत, संजय सिंह, नंद प्रकाश, उमाशंकर मिश्रा, डॉ वीके थपलियाल, पारेश्वरी, रामप्रकाश, राज सिंह चौधरी, सुरेश चंद्र, विमला चौधरी, शिवराज सिंह, कुसुम, विकास चौधरी सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।