वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महापौर और नगर आयुक्त से मांगा खेल का मैदान
वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल ने महापौर और नगर आयुक्त से मांगा खेल का मैदान
@ कमलेश पांडेय/गाजियाबाद
कौशाम्बी और वैशाली में खेल का मैदान नहीं होने से बच्चों को खेलने में काफी कठिनाई होती है। यही वजह है कि वार्ड नम्बर 72 के निगम पार्षद मनोज गोयल ने नगर निगम की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से कौशांबी स्थित सुमेरु टॉवर के बगल वाले पार्क को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने की जरूरत बताते हुए अपनी आवाज बुलंद की है।
बता दें कि नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा द्वारा हर मंगलवार को 'संभव कार्यक्रम' के तहत जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के माध्यम से नेताओं, समाजसेवियों और जागरूक नागरिकों की बात सुनी जाती है। इसी क्रम में आज गाजियाबाद नगर निगम सभागार में महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर से मिलने वार्ड नम्बर 72 के पार्षद मनोज गोयल पहुंचे और कौशांबी स्थित सुमेरू टावर के बगल में अवस्थित अविकसित पार्क को खेल के मैदान के रूप में विकसित करने की मांग की।
उन्होंने महापौर आशा शर्मा को बताया कि कौशांबी और वैशाली में कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां बच्चे खेल सकें। इसलिए उन्होंने उपरोक्त स्थल का प्रस्ताव देते हुए इसके लिए एक पत्र नगर आयुक्त को लिखा। उन्होंने बताया कि नगर निगम को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिये हरेक वार्ड में एक अविकसित पार्क को खेल के मैदान के रूप में विकसित करना चाहिए। क्योंकि स्वस्थ और प्रसन्नचित बच्चे ही देश के भविष्य हैं। उनमें यह गुण खेल के माध्यम से ही विकसित होता है।
फोटोकैप्शन:- गाजियाबाद नगर निगम कार्यालय में महापौर आशा शर्मा से मुलाकात करके अपनी बात रखते हुए वरिष्ठ पार्षद व बीजेपी नेता मनोज गोयल।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें