रामप्रस्थ ग्रीन गेट नम्बर 2 के सामने वाला पार्क आमलोगों के लिए खुला
रामप्रस्थ ग्रीन गेट नम्बर 2 के सामने वाला पार्क आमलोगों के लिए खुला
#वार्ड 89 की पार्षद मधु सिंह नगर निगम तथा प्रदेश सरकार के श्रोतओं के अलावा वार्ड को प्राइवेट संस्थाओं के द्वारा विकसित करआ रही है।
गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 89 की निगम पार्षद मधु सिंह के आग्रह पर रामप्रस्था संस्थान के चेयरमैन चौधरी बलवंत सिंह तथा तथा सीईओ भास्कर गांधी के द्वारा गेट नंबर 2 के सामने वाले पार्क तथा सामने के मुख्य मार्ग को नगर निगम गाजियाबाद से रामप्रस्था ग्रीन संस्थान ने अडॉप्ट कर लिया है। जिसे 31 अगस्त प्रातः 5:00 बजे से पार्क को आमजन मानस के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस पार्क का रखरखाव तथा देखरेख रामप्रस्था संस्थान के द्वारा की जाएगी। पार्क खुलने का समय प्रातः 5:00 बजे से 12:00 बजे तक शाम 4:00 बजे से 8:00 बजे तक का रहेगा। पार्क तथा सड़क को एक करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्क में असामाजिक तत्वों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के सुझाव और मार्गदर्शन पर व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा। क्योंकि यह पार्क नगर निगम और हम सबका है। इसलिए बीजेपी नेता और पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह ने इसे सबके लिए उपलब्ध करवा दिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें