गर्मियों से बचने के लिए बरतें कुछ सतर्कता, हमेशा ताजे मौसमी फल व सब्जियां हल्के हल्के खाएं
गर्मियों से बचने के लिए बरतें कुछ सतर्कता, हमेशा ताजे मौसमी फल व सब्जियां हल्के हल्के खाएं @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार हमारे शरीर पर खान-पान के अलावा मौसम और जलवायु का भी प्रभाव पड़ता है। इसलिए किसी एक मौसम में कोई एक दोष बढ़ता है तो कोई दूसरा शांत होता है। जबकि दूसरे मौसम में कोई अन्य दोष बढ़ता घटता रहता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि आपकी सेहत और मौसम में गहरा संबंध है। इसलिए आयुर्वेद में हर मौसम के हिसाब से रहन-सहन और खान पान के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों का यथेष्ठ पालन करके आप स्वस्थ और निरोग रह सकते हैं। अब गर्मी दस्तक दे चुकी है। यह दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जाएगी। मानव शरीर के लिए यह मौसम ढेर सारी चुनौतियों को साथ लेकर आता है। इसलिए विभिन्न प्रकार की सावधानियां जरूरी हैं। इस मौसम में बाहर का वातावरण अपेक्षाकृत गर्म हो जाता है। जिसके चलते आपके शरीर को भी तापमान में बदलाव के साथ तालमेल बिठाना पड़ता है। चिकित्सकों का कहना है कि बढ़ते तापमान से निर्जलीकरण, त्वचा में जलन, बुखार, हीटस्ट्रोक आदि का खतरा होता है। इसलिए आपको ठीक से संतुलित आहार ले...