शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम
शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में आयोजित हुआ चाय पर चर्चा कार्यक्रम # वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने साहिबाबाद विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी महिला शक्ति को किया सम्बोधित कमलेश पांडेय गाजियाबाद। निगम पार्षद निर्मल त्यागी के वार्ड नम्बर 87 अंतर्गत शिप्रा रिविएरा सोसाइटी इंदिरापुरम में श्रीमती नेहा शर्मा के घर पर साहिबाबाद के बीजेपी प्रत्याशी व सिटिंग विधायक सुनील शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस बैठक में आसपास की सभी महिला शक्ति ने भाग लिया, जिनसे निगम पार्षद निर्मल त्यागी ने अनुरोध किया कि बीजेपी प्रत्याशी सुनील शर्मा की जीत के लिए सभी लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी अनुरोध किया जाए। उनके इस प्रस्ताव का सभी महिला शक्ति ने स्वागत किया और बताया कि हम सभी महिलाएं इस कार्य को अपने अपने पास पड़ोस में कर भी रही हैं। इस बैठक में श्रीमती निर्मला त्यागी और श्रीमती आलेख त्यागी ने विस्तार पूर्वक अपनी पार्टी की उपलब्धियों को एक दूसरे से साझा करते हुए पार्टी...