संदेश

बिखरते भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए आज भी प्रासंगिक हैं पूर्व राज्यसभा सांसद मामा बालेश्वर दयाल के प्रगतिशील विचार

चित्र
बिखरते भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोने के लिए आज भी प्रासंगिक हैं पूर्व राज्यसभा सांसद मामा बालेश्वर दयाल के प्रगतिशील विचार @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार बामनिया आश्रम के संस्थापक, महान समाजवादी नेता और आदिवासियों के 'गाँधी मामा' पूर्व राज्यसभा सदस्य बालेश्वर दयाल उन गिने चुने महान समाजवादियों में शुमार किये जाते हैं, जिनका गहरा नाता स्वतंत्र भारत के दिग्गज समाजवादी नेताओं से रहा है। अपने उर्वर विचार और दूरदर्शी सोच के लिए वो आज भी भारतीय समाज के लिए प्रासंगिक हैं।  क्योंकि सामाजिक परिस्थितियां कमोबेश वही हैं, बस उनके नेतृत्व के सोचने और विचारने का तौर तरीका बदल गया है। इसलिए उनका विराट व्यक्तित्व आज भी बिखरते जा रहे भारतीय समाज को एक सूत्र में पिरोने के काम आ सकता है और उनके समाजवादी दर्शन से समकालीन अंधकारमय सामाजिक परिवेश को पुनः आलोकित किया जा सकता है।  आपको पता होना चाहिए कि धर्मांतरण को रोकने के लिए तत्कालीन परिस्थितियों में उन्होंने जिस तरह से हिंदुत्व के प्रतीक जनेऊ का सहारा लिया और शंकराचार्य से सहमति लेकर आदिवासियों को धारण करवाया, वैसा रोल मॉडल अपनान...

दिल्ली में खेलों के महाकुंभ में दिखा युवाओं का उत्साह

चित्र
दिल्ली में खेलों के महाकुंभ में दिखा युवाओं का उत्साह # यंग स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा नैशनल चैंपियनशिप का हुआ आयोजन कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। लक्ष्मी नगर में युवाओं के लिए यंग स्पोर्ट्स  फाउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय स्तर के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें खिलाड़ियों के लिए एथलेटिक्स, योगा, कबड्डी, वॉलीबॉल जैसे खेल को शामिल किया गया। दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और आस-पास के राज्यों के खिलाड़ियों ने शिरकत की।  दिल्ली से दिव्यांश ने एथलेटिक्स में दो सौ मीटर में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा गाज़ियाबाद की कबड्डी महिला और पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबाल में हरियाणा यमुनानगर की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे स्थानीय विधायक अभय वर्मा और एथलीट अर्जुन अवार्डी संदीप सिंह मान, विपिन कसाना, नवीन गुप्ता ने खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देते हुए सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर हरिदत्त शर्मा, नितिन त्यागी, सुरेंद्र कुमार, अनिता पीपली, विनोद निगम, जानवी, कुश, सुरेन्द स...

युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने राज्यसभा सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद 'किंग महेंद्र' को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चित्र
युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने राज्यसभा सांसद डॉ महेंद्र प्रसाद 'किंग महेंद्र' को दी भावभीनी श्रद्धांजलि कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। जनता दल यू के राज्यसभा सांसद और एरिस्टो फार्मा के चेयरमैन डॉ महेंद्र प्रसाद उर्फ किंग महेंद्र के असामयिक निधन की खबर सुनकर युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार उनके दिल्ली आवास पहुँच कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद वे उनके शोक संतप्त परिजनों से मिले और ढाढस बंधाया।श्री कुमार ने बताया कि किंग महेंद्र समाजसेवा में गहरी अभिरुचि रखते थे। इसी मकसद से वो राजनीति में भी आये। एक प्रतिभाशाली उद्योगपति के रूप में उन्होंने जदयू को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। बिहार सहित देश के अन्य हिस्सों में अंग्रेजी दवा व्यवसाय में वो एक मजबूत स्तम्भ थे। उनका असमय चला जाना पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या है? इसमें भारत शीर्ष तीसरे स्थान पर कैसे पहुंचा? उसने किसको पछाड़कर यह स्थान हासिल किया?

चित्र
यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्या है? इसमें भारत शीर्ष तीसरे स्थान पर कैसे पहुंचा? उसने किसको पछाड़कर यह स्थान हासिल किया? @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार क्या आपको पता है कि कैसे कोई छोटी सी आईडिया से शुरू हुई कंपनी आज के दिन अरबों डॉलर का बिज़नेस कर रही है? और इनको यूनिकॉर्न स्टार्टअप क्यों कहा जाता है? दरअसल, कोई भी प्राइवेट कंपनी जिसका वैल्यूएशन, एक बिलियन डॉलर से ज्यादा हो जाता है, उन कंपनी को फाइनेंशियल दुनिया में यूनिकोर्न स्टार्टअप कहते हैं। इसे सबसे पहले वेंचर कैपिटलिस्ट "ऐलीन ली" द्वारा दिया गया था। बता दें कि इस क्षेत्र में भारत आज विश्व में एक अलग ही मुकाम हासिल कर चुका है। हमलोग इस बात के साक्षी हैं कि किस तरह बीते कुछ वर्षों में गुड गवर्नेंस और अच्छे सिस्टम के कारण अपने देश में सब कुछ बदल चुका है। आज की तारीख में भारत उस मुकाम पर पहुंचता जा रहा है जिसकी कल्पना कुछ समय पहले तक नहीं की जा सकती थी। आज यूनिकॉर्न स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत सबसे अव्वल होने में ज्यादा दूर नहीं है, क्योंकि महज एक साल में वह चौथे से तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। # दुनिया के...

5 जनवरी 22 से होगा 50 हजार सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार: सम्राट चौधरी

चित्र
5 जनवरी 22 से होगा 50 हजार सार्वजनिक कुँओं का  जीर्णोद्धार: सम्राट चौधरी # प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा 15वें वित्त में  जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुँओं के जीर्णोद्धार हेतु दिया गया है 5 हजार करोड़ रूपये  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी द्वारा 15वें वित्त में  जल जीवन हरियाली अभियान के तहत कुँओं के जीर्णोद्धार हेतु 5 हजार करोड़ रूपये दिया गया है। जिसके तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार पंचायती राज विभाग के अधीन 82,000 कुँओं में से 50 हजार से अधिक सार्वजनिक कुँओं का जीर्णोद्धार जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत किया जाएगा। मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि आगामी 5 जनवरी से 10 जनवरी तक सभी 38 जिलों द्वारा एकीकृत रूप से कार्य संपादित कराया जाना है, जिसमें 5 जनवरी से सार्वजनिक कुंओं का जीर्णोद्धार कार्य एवं महामारी के संक्रमण रोकने के लिए कुआँ के बगल में सोख्ता का निर्माण कार्य आगामी 6 जनवरी से किया जाएगा। वहीं आमजन की सुविधा के लिए कुआँ का चबुतरा ...

बाजपेयी ने तीन मिनट में दिया था गुड गवर्नेंस का संदेश: विनोद तावड़े

चित्र
बाजपेयी ने तीन मिनट में दिया था गुड गवर्नेंस का संदेश: विनोद तावड़े # वाजपेयी सही मायने में गुड गवर्नेंस का प्रतीक थे: पूर्व मुंबई भाजपा अध्यक्ष   # अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर बीजेपी के नेता की एक अनोखी पहल ने साइन लैग्वेज (वीडियो) के माध्यम से मूक-बधिरों से बात करने का चलाया एक  अभियान # चंडीगढ़ नगर निगम के प्रभारी ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वाजपेयी सही मायने में गुड गवर्नेंस का प्रतीक थे। तावड़े ने वाजपेयी के जन्म दिवस पर जारी वीडियो संदेश में पहली बार मूक-बधिरों की सुविधा के लिए साइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया है। जिससे उन्होंने अपनी बात अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है। इस तरह का प्रयास पहली बार किया गया है। हरियाणा प्रवास पर आए विनोद तावड़े ने कहा कि वर्ष 1999 में वह भाजपा मुंबई के अध्यक्ष थे। उ...

युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया

चित्र
युवा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जदयू का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली । युवा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार ने मयंक सिंह को झारखंड राज्य युवा जनता दल (यूनाइटेड) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस आशय का मनोनयन पत्र जारी करते हुए उन्होंने अनुरोध किया है कि पार्टी की विचारधारा को ध्यान में रखते हुए आप झारखंड राज्य में युवाओं को संगठित करें और उन मुद्दों के निवारण के लिए अभियान चलाएं, संघर्ष शुरू करें जो कि झारखंड राज्य के लोगों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। बता दें कि मयंक सिंह, केडी नगर, केडिया पेट्रोल पंप के पीछे, गुरुद्वारा के पास, जोधाडीह मोरे, चास, बोकारो के निवासी हैं। समाजसेवा में उनका अभिन्न योगदान है। वो समाजवादी विचारधारा से शुरू से ही प्रभावित रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाजवादी मॉडल में उनकी गहरी आस्था है। यही वजह है कि संजय कुमार ने उन्हें झारखंड प्रान्त के युवाओं को दिशानिर्देशित करने की कमान सौंपी है।  उल्लेखनीय है कि संजय कुमार को जदयू का...