संदेश

कांग्रेसियों के त्याग-बलिदान से मिली आजादी पर पद्मश्री कंगना रनौत की टिप्पणी अस्वीकार्य: नरेंद्र भारद्वाज

चित्र
       कांग्रेसियों के त्याग-बलिदान से मिली आजादी पर पद्मश्री कंगना रनौत की टिप्पणी अस्वीकार्य: नरेंद्र भारद्वाज # माफी मांगे कंगना रनौत, नहीं करें बचकानी हरकतें: पूर्व महानगर अध्यक्ष कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने पद्मश्री कंगना रनौत को आड़े हाथों लेते हुए उनकी ‘भीख में मिली आजादी’ वाले बयान की निंदा की है। उन्होंने बताया कि  वह अपना मानसिक संतुलन खो चुकी हैं, इसलिए मोदी सरकार को उन पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कोई भविष्य में ऐसा दुस्साहस नहीं कर सके।  श्री भारद्वाज ने दूरभाष पर बताया कि हद तो यह है कि कंगना रनौत ने ‘भीख में मिली आजादी’ वाले बयान का  बचाव सही से नहीं किया और यह कह कर एक नया बावेला खड़ा कर दिया कि मैं पद्मश्री वापस कर दूंगी, अगर मेरे सवालों के जवाब मिलें। उनके द्वारा पूछे गए सवाल  और भी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर भावनात्मक मुद्दे उछालने का नहीं है बल्कि जनता के लिए दो जून की रोटी, हर मौसम के अनुकूल कपड़ा, विपरीत मौसम से हि...

डायबिटीज को लेकर रहिए सावधान, विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर को

चित्र
डायबिटीज को लेकर रहिए सावधान, विश्व मधुमेह दिवस 14 नवंबर को # यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के वरिष्ठ डायबिटीज रोग विशेषज्ञ हैं डॉक्टर अमित छाबड़ा  # डॉ छाबड़ा ने मधुमेह रोग के बारे में जानकारी दी, जिसे फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया गया प्रसारित कमलेश पांडेय/ ब्यूरोचीफ, दैनिक भास्कर गाजियाबाद। शनिवार को आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशांबी गाजियाबाद के वरिष्ठ डायबिटीज रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित छाबड़ा ने मधुमेह रोग के बारे में जानकारी दी, जिसे फेसबुक लाइव के माध्यम से प्रसारित भी किया गया।  उन्होंने कहा कि बच्चों, युवाओं, प्रौढ़ एवं बुजुर्गों- सभी आयु वर्ग में मधुमेह अब विश्व में बड़ी समस्या के रूप में उभरी है। भारतीय युवा आबादी में डायबिटीज के काफी रोगी हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।  उन्होंने बताया कि डायबिटीज को लेकर जागरूकता के लिए प्रति वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है। गाँव से शहर की तरफ भागने की इस दौड़ में हम शहरी सुख-सुविधाओं और उन्नत तकनीकी का लाभ तो उठा पा रहे हैं, लेकिन इस भाग दौड़ के जीव...

आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद में वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एडवांस माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल आयोजित

चित्र
आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद में वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम एडवांस माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल आयोजित # कौशल वृद्धि और कॉर्पोरेट तैयारी के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम  कमलेश पांडेय/भास्कर ब्यूरो गाजियाबाद। आईएमएस, लाल कुआं, गाजियाबाद ने पीजीडीएम बच 2020-22 के छात्रों के लिए गत दिनों  "एडवास्ड माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल" पर 2 दिवसीय वैल्यू एडिड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम कौशल वृद्धि और कॉर्पोरेट तैयारी के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया है, जो छात्रों की कॉर्पोरेट तैयारी और रोजगार क्षमता में सुधार के उद्देश्य से संस्थान द्वारा शुरू की गई एक पहल है। अपने उद्घाटन भाषण में निदेशक डॉ उर्वशी मक्कड़ ने छात्रों को बाजार की जरूरतों के अनुसार अपने मौजूदा कौशल क्षमता को लगातार बढ़ाने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि सभी व्यावसायिक डोमेन में अस्तित्व के लिए एमएस एक्सेल में दक्षता प्राप्त करना आवश्यक है। माइक्रोसॉफ्ट के विशेषज्ञ ट्रेनर लविश अरोड़ा ने एक्सेल डेटा फक्शन्स, लुक अप, एरज, पिवोट...

पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को मिला भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड

चित्र
पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को मिला भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड # शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए दिया गया है यह प्रतिष्ठित सम्मान कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। बिहार के प्रतिष्ठित पटना विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और नालंदा खुला विश्वविद्यालय, पटना की पूर्व कुलपति प्रो डॉ उषा सिंह को शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आउटस्टैंडिंग व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित "भारत रत्न डॉ राधाकृष्ण गोल्ड मेडल अवार्ड, नई दिल्ली" से नवाजा गया है। उनकी इस अहम उपलब्धि पर रेलवे के वरिष्ठ पदाधिकारी अमृतांशु सिंह, डॉ पुष्पांशु सिंह, अमृता सिंह के अलावा गाजियाबाद महानगर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, कांग्रेस की उत्तरप्रदेश की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा, भाजपा नेता नरेश भाटी, पार्षद मनोज गोयल, राजकुमार सिंह, डीएवीपी अधिकारी गोपाल जी राय, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कौशिक आदि ने उन्हें बधाई दी।  लोगों ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बताया ...

काश! डीएम साहब 'समाजसेवियों' के इतिहास-भूगोल पर भी नजर दौड़ाते

काश! डीएम साहब 'समाजसेवियों' के इतिहास-भूगोल पर भी नजर दौड़ाते @ राजपथ/अशोक कौशिक, संपादक, हिन्द आत्मा दैनिक भारत के उत्तरप्रदेश राज्य अंतर्गत गाजियाबाद के टीएचए अंतर्गत वसुंधरा सेक्टर 15 और 17 में मुख्य रोड के किनारे स्थित ग्रीन बेल्ट को क्षति पहुंचाकर वहां लगाई जाने वाली फुटपाथी दुकानों को  हटाने को लेकर स्थानीय आरडब्ल्यूए द्वारा चलाए गए अभियानों की प्रारंभिक सफलता और मौजूदा हश्र सबके सामने है। यानी कि जिन दुकानों को हटाने के लिए तमाम तरह के पापड़ बेले गए, अब 'माहवारी' बंध जाने के बाद किसी को भी ग्रीन बेल्ट की और वहां पर नगर निगम द्वारा  कराई गई कंटीले तारों की फैंसिंग व पौधों को नष्ट किये जाने की सुधि किसी को नहीं है, जबकि उक्त आंदोलन के समय आरडब्ल्यूए द्वारा की गई तरह तरह की आदर्शवादी बातों को तब के अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह बात आज मैं इसलिए उठा रहा हूँ कि स्थानीय  समाजसेवियों और वसुंधरा के विभिन्न आरडब्ल्यूए के सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी गाजियाबाद राकेश कुमार सिंह से उनके कार्यालय कक्ष में मिला और उन्हें नगर निगम द्वारा ग्रीन बेल्ट उजाड़...

फिटनेस मंत्र बन चुकी साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण शून्य

चित्र
फिटनेस मंत्र बन चुकी साइकिल से पर्यावरण प्रदूषण शून्य @ गौरव पांडेय/वरिष्ठ स्वास्थ्यकर्ता व लेखक यदि आप ग्लोबल वार्मिंग से देश-दुनिया को महफूज रखना चाहते हैं तो रोजमर्रे के कामों में साइकिल का अनुप्रयोग करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। इससे न केवल डीजल-पेट्रोल पर व्यय होने वाली विदेशी मुद्रा बचेगी, पर्यावरण प्रदूषण भी कम होगा, बल्कि आमलोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी खुद को ज्यादा फिट महसूस करेंगे। जब हमारे पड़ोसी चीनी लोग और सुदूर मित्र जापानी लोग अपने रोजमर्रा के कार्यों को स्कूटर, मोटरसाइकिल, कार या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से संपादित करने की जगह सिर्फ साइकिल से सम्पादित कर सकते हैं, तो फिर हम भारतीय क्यों उनसे पीछे रहें। आज हमें इस निकृष्ट सोच से ऊपर उठना चाहिए कि  साइकिल समाज के ऐसे वंचित वर्ग के यातायात का माध्यम है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट या स्कूटर, मोटरसाइकिल के महंगे ईंधन का खर्च वहन नहीं कर सकते। क्योंकि 21वीं शताब्दी में यह तस्वीर कुछ बदली बदली हुई नजर आ रही है। वैसे तो भारत में साइकिल का प्रचलन करीब 1960 के आसपास प्रारंभ हुआ, लेकिन अब इसके उपयोग को पर्यावरण हित में बढ़ावा द...

पुलिस ने मृतक के परिवार को किया ब्लैकमेल, मांग रहे इंसाफ: डॉली शर्मा

चित्र
पुलिस ने मृतक के परिवार को किया ब्लैकमेल, मांग रहे इंसाफ: डॉली शर्मा # उत्तरप्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया गया है, पुलिस कस्टडी में हो रही मौत दुर्भाग्यपूर्ण: प्रदेश प्रवक्ता कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। यूपी की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई मौत के मामले में वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद उत्तरप्रदेश सरकार को कठघड़े में खड़ा करने की कोशिश की है। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि पुलिस ने मृतक अल्ताफ के परिवार को ब्लैकमेल किया है, जिसके चलते आज वो इंसाफ मांग रहे हैं। उनकी मानसिक स्थिति खराब है, क्योंकि परिवार का कमाऊ पूत नहीं रहा। उसका शव देने के लिये उन पर अंगूठे लगाने का दबाव डाला गया और नौकरी तथा लाखों रुपये की मदद राशि देने की लालच देकर उनके साथ छल किया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तरप्रदेश को अपराध प्रदेश में बदल दिया गया है, जहां पुलिस कस्टडी में हो रही मौत की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर वह कासगंज गई थीं और उन्हें वहां ...