सादा जीवन उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे पत्रकार ए एन शर्मा
सादा जीवन उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे पत्रकार ए एन शर्मा कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार नई दिल्ली। पत्रकारिता और जनसंपर्क के पेशे में स्व. अरविंद नारायण शर्मा उर्फ ए एन शर्मा की एक अपनी पहचान रही, जिसे चाहकर भी दिल्ली वाले भूल नहीं सकते। पूर्व उपप्रधानमंत्री और गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी के मीडिया सलाहकार और इससे पहले दिल्ली पुलिस का प्रवक्ता रहने की वजह से राजधानी वासियों के लिए वह परिचित व्यक्तित्व बने रहे। पीआईबी से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र पत्रकार के रूप में भी उन्होंने लोगों के मनमस्तिष्क पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। सादा जीवन, उच्च विचार के प्रतिमूर्ति थे वो। लोकसभा के पूर्व महासचिव व दिग्गज आईएएस अधिकारी योगेंद्र नारायण से उनकी अच्छी बनती थी, इसलिए इंटेक में भी वो मीडिया सलाहकार रहे थे। उन्हें दिल्ली का चलता फिरता इंसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता था। किसी भी अजनबी को अपना बना लेने की जो उनकी दक्षता थी और अपरिचित व्यक्ति पर भी जितना अटूट विश्वास कर लेते थे, यही उनकी लोकप्रियता का कारक साबित हुआ। यदि आप किसी जेन्विन काम के लिए राह चलते भी उनसे आप पूछ बैठते तो...