साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत की
साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत की
# जब लोगों ने अपनी समस्याएं उठाई तो विधायक ने उपलब्धियों की झड़ी गिनाते हुए कहा कि शतप्रतिशत समस्याएं दूर होंगी, 24 घण्टे आपके लिए उपलब्ध हूं
गाजियाबाद। वैशाली सेक्टर 3 में साहिबाबाद विधायक व पंचायती राज समिति के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने स्थानीय लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा कार्यक्रम' (मिशन 2022) में हिस्सा लिया, जिसमें लोगों अपना अपना दुःख-दर्द साझा करते हुए भाजपा की नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। वहीं, विधायक शर्मा ने लोगों को आश्वासन दिया कि जिस तरह से आपकी 90 प्रतिशत समस्याओं का समाधान किया जा चुका है, उसी तरह इन 10 प्रतिशत समस्याओं का समाधान भी जल्द कर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि इस विशिष्ट कार्यक्रम का आयोजन भाजपा नेता लोकेश चौधरी के नेतृत्व में हुआ। लोकेश चौधरी ने विधायक शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े व्यस्त शहर में यदि आपका विधायक आपके लिए सहज उपलब्ध है और 24 घण्टे आपके साथ रहकर आपके लिए ही सोचता समझता है तो यह हमारे लिए गर्व की बात है। अगली बार भी हमलोग इन्हें सबसे ज्यादा वोटों से जिताकर सदन में तीसरी बार भेजेंगे। ताकि मंत्री पद पक्की हो सके।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में पूर्व पार्षद चौधरी अतर सिंह, बिल्डर महिम जैन, समाजसेवी नवीन खोलिया, दिनेश लखेड़ा, हरीश भाटी, गौरव स्वामी, विनोद भड़ाना, रविंद्र चौधरी, आदेश नागर, प्रशांत वर्मा, विक्रम सिंह नागर, विक्रम भाटी, महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के मंत्री विशेष नागर, सुखवीर सोलंकी, भूषण त्यागी, वीरेश नागर, प्रमोद पहलवान, गौरव चौधरी, अनुज चौधरी, तरुण चौधरी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
फोटोकैप्शन:- विधायक सुनील शर्मा को फोटो स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए भाजपा नेता लोकेश नागर अपने समर्थकों के साथ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें