नीतीश कुमार ने ललन सिंह पर भरोसा जताकर चकित कर दिया सियासी सुरमाभोपालियों को
नीतीश कुमार ने ललन सिंह पर भरोसा जताकर चकित कर दिया सियासी सुरमाभोपालियों को # जदयू के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के ऊपर नीतीश कुमार के राष्ट्रीय सपनों को साकार करने का आ गया नैतिक भार @ कमलेश पांडेय/ वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार समाजवादी सियासत के शहंशाह और बिहार के दिग्गज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड की कमान अपने भरोसेमंद सिपहसालार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बतौर राष्ट्रीय अध्यक्ष सौंपकर वह सियासी चाल चल दी है, जिसकी उम्मीद बहुतों को भी नहीं रही होगी। लेकिन स्वभाव से नेकदिल इंसान और राजनीतिक बारीकियों को समझने वाले सियासी बादशाह 1970 के दशक से वह अप्रत्याशित फैसले लेते आये हैं, जिसकी वजह से उन्हें बिहार की सियासत का चाणक्य कहा जाता है। आखिर एक अभियंता तमाम सियासी विद्रूपताओं व उलझनों को सहते-झेलते हुए कैसा राजनैतिक महल तैयार कर सकता है, जदयू इसका जीता जागता उदाहरण है। जब जनता पार्टी को निगलने के लिए आरएसएस पृष्ठभूमि वाले राजनेता गोलबंद हुए, जब जनता दल को कमतर दिखाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सजग हुई और जब ...