Mittimate: A true companion for children's bright future—from screen to creation.
🌹राजनैतिकदुनिया प्रायोजित परिशिष्ट 🌹 मिट्टीमेट (Mittimate): स्क्रीन से सृजन तक बच्चों के समुज्ज्वल भविष्य का सच्चा साथी @ डॉ संघर्ष शर्मा, फाइन आर्ट्स जॉर्नलिस्ट, दिल्ली-एनसीआर https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js?client=ca-pub-6262725213669814 आजकल का बच्चा डिजिटल दुनिया में जन्म ले रहा है। इसलिए मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी उसकी दिनचर्या का सामान्य हिस्सा बन चुके हैं। ऑनलाइन शिक्षा, मनोरंजन और इंटरनेट ने सीखने के नए अवसर तो दिए हैं, लेकिन इसके साथ ही एक नई चुनौती भी सामने आई है; वह यह कि बढ़ता हुआ स्क्रीन टाइम हम सबकी जेहन में यक्ष प्रश्न बनकर समुपस्थित है। अनेक विशेषज्ञों का मानना है कि लंबे समय तक स्क्रीन के सामने रहने से बच्चों की एकाग्रता, रचनात्मकता, सामाजिक व्यवहार, शारीरिक सक्रियता और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए परहेज भी जरूरी है। यदि अनुप्रयोग या अनुपालन अनुशासन विकसित कर लिया जाए, तो इससे अच्छा उनके लिए कुछ भी नहीं हो सकता। इससे बच्चे जमाने के ...