लूट गई बेटियों की आबरू भरे बाजार, कहाँ गए जो कहते थे मैं भी चौकीदार!
लूट गई बेटियों की आबरू भरे बाजार, कहाँ गए जो कहते थे मैं भी चौकीदार! # कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने आईआईटी-बीएचयू बीटेक छात्रा गैंगरेप मामले में केंद्र व यूपी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके कई बड़े नेताओं पर सियासी हमला किया। @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार लूट रही है, बेटियों की आबरू भरे बाजार....कहाँ गए जो कहते थे- मैं भी चौकीदार!.....इन कटाक्ष भरी पंक्तियों से कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने आईआईटी-बीएचयू बीटेक छात्रा गैंगरेप मामले में केंद्र व यूपी में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और उसके कई बड़े नेताओं पर सियासी हमला किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर आदि के नाम लेते हुए उनकी चौकीदारी सहित राजनैतिक भूमिका पर भी कतिपय सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी जनहित के हर मुद्दे पर पीएम की आंख में आंख डालकर बातचीत करते रहेंगे और जनता के सा...