जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज
जम्मू की धरती से काँग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर कसा तंज # बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान सम्बन्धी प्रेस वार्ता के सिलसिले में एआईसीसी द्वारा जम्मू के लिए प्रतिनियुक्ति किये जाने पर जम्मू पहुंचीं कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने जम्मू प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोदी सरकार की नीतियों पर करारा हमला बोला गाजियाबाद/जम्मू। कांग्रेस प्रवक्ता और तेजतर्रार नेत्री डॉली शर्मा ने जम्मू की धरती से बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी की पोल खोलते बीजेपी की मोदी सरकार और जेके एलजी की अव्यवहारिक नीतियों पर करारा प्रहार किया। गौरतलब है कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ 4 सितंबर 2022 को दिल्ली चलो के अखिल भारतीय आह्वान के तहत 29 अगस्त को जम्मू में प्रेस वार्ता के लिए एआईसीसी द्वारा अधिकृत पार्टी प्रवक्ता डॉली शर्मा सोमवार को जम्मू पहुंचीं और जम्मू प्रेस क्लब में स्थानीय पार्टी नेताओं के साथ पत्रकारों को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से तबाह हो रहे आमलोगों के साथ साथ यहां के छात्रों की समस्...