संदेश

अनुकरणीय व्यक्तित्व: स्व. श्रीभगवान पांडेय बनने की कोशिश कीजिए, समृद्ध बनेगा सकल समाज

चित्र
जी हां, संस्कार बोलता है! पढ़िए, समझिए और गुनिये, ताकि बदले यह परिवेश अनुकरणीय व्यक्तित्व: स्व. श्रीभगवान पांडेय बनने की कोशिश कीजिए, समृद्ध बनेगा सकल समाज @ कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कहते हैं कि शरीर नश्वर है लेकिन आत्मा अजर-अमर। आत्मा ही परमात्मा है। तो फिर सवाल है कि परमात्मा क्या है, कैसा है, किसमें हैं! यदि इसे समझना है तो देवाधिदेव महादेव के समतापूर्ण आचरण पर गौर कीजिए। वाकई भोलेनाथ का गूढ़ मतलब होता है लोककल्याणकारी, जनकल्याणकारी, सर्वहितकारी। जब कोई व्यक्ति आत्मकल्याण, निजकल्याण के साथ साथ परहित की बात सोचने लगता है तो वह इस धरा पर शिवत्व का अंश समझा जाता है। इनका संसर्ग अच्छा महसूस किया जाता है। ऐसे  लोग विरले मिलते हैं, लेकिन मिलते जरूर हैं, यदि आप पहचानने में पारंगत हैं। इनकी पहचान के लिए आपका विवेक पारंगत होना चाहिए। मैंने भाव प्रणव आध्यात्मिक जगत में इसे महसूस किया और भौतिक जगत में स्पष्ट दीदार भी किया। देश-प्रदेश में जब भी ऐसी शख्सियत मुझसे टकराई तो श्रद्धावनत हुए बिना नहीं रहा। ऐसे लोगों के बारे में लिखना तब सार्थक होता है, जब उनकी इहलीला संपन...

संवेदनशील लेखक के रूप में चर्चित जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र 'सिंह' के प्रति एक पाठक का स्नेहिल उद्गार

चित्र
संवेदनशील लेखक के रूप में चर्चित जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र 'सिंह' के प्रति एक पाठक का स्नेहिल उद्गार  परम सम्माननीय डा० दिनेश चन्द्र 'सिंह' जिलाधिकारी महोदय, यूं तो आपकी पुस्तक 'काल प्रेरणा' के विषय में कुछ भी कहना सूर्य को दीप दिखाने के सदृश है, पर आवरण पृष्ठ पर डॉ० दिनेश चंद्र सिंह देखते ही एक प्रसंग याद आ गया, जिसका उल्लेख करना प्रासंगिक है। अवसर था - नौमी तिथि मधुमास पुनीता। सुकल पच्छ अभिजित हरिप्रीता।। मध्य दिवस अति सीत न घामा। पावन काल लोक विश्रामा।। सो अवसर विरंचि जब जाना। चले सकल सुर साजि विमाना ।। सम्पूर्ण गगन देवताओं के समूह से भर गया। अवध धाम की छटा ही निराली थी, हो भी क्यों न, प्रभु का प्राकट्य हुआ था। मास दिवस कर दिवस मा मरम न जानइ कोइ । रथ समेत रवि थाकेउ, निसा कवन विधि होइ।। परन्तु रात्रि होती भी तो कैसे। श्री अवध जी की तो परम्परा ही रही है कि सर्वस दान कीन्ह सब काहू। जेहि पावा राखा नहि ताहू।। महराज दशरथ जी के दरबार में एक याचक आ खड़ा हुआ और घोड़ों की याचना की। पर घुड़साल में घोड़े तो पहले ही दान में समाप्त हो गये थे, इस असहज स्थिति में...

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा

चित्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा # भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ-प्रदर्शक का कार्य करेगी: पुष्कर सिंह धामी कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित विशिष्ट रचना "काल-प्रेरणा", नगीन प्रकाशन, मेरठ की विषयवस्तु की सराहना की है।  जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश को भेजे गए एक संदेश में उन्होंने लिखा है कि "आपके द्वारा प्रेषित पत्र के साथ "काल-प्रेरणा” नामक जनहितैषी पुस्तक प्राप्त हुई, आपको बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इस युगदृष्टि पूर्ण लेखन कार्य के लिए आपको हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी। मेरी ओर से काल प्रेरणा पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए अहर्निश मंगलकामनाएं। आपकी अगली युग प्रवर्तनीय रचना की प्रतीक्षा में। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह एवं सहय...

भोजपुरी सिनेस्टार व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने "काल-प्रेरणा" पुस्तक की सराहना की

चित्र
भोजपुरी सिनेस्टार व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने "काल-प्रेरणा" पुस्तक की सराहना की # कहा- इस पुस्तक का शीर्षक हमें आकर्षित करते हैं और विषय-वस्तु शुरू से अंत तक पढ़ते रहने को करते हैं अभिप्रेरित @ कमलेश पांडेय/नई दिल्ली  लोकप्रिय भोजपुरी सिनेस्टार और उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित व वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित प्रेरणादायक पुस्तक "काल-प्रेरणा" का अद्योपरांत अवलोकन किया। उन्होंने कालजयी रचना काल प्रेरणा के शीर्षक और विषय वस्तु की काफी सराहना की।  इसी क्रम में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यशैली उन्हें शुरू से ही पसंद है। उनकी राष्ट्रवादी सोच और जनहितकारी कार्यों को देखकर मुझे भी जनसेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने आगे बताया कि वह समय की प्रेरणा ही है, जिसने मुझे बीजेपी की नीतियों, उसमें आस्थावान नेताओं-कार्यकर्ताओं से जोड़कर इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने किया योगाभ्यास

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने किया योगाभ्यास गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने अपने क्षेत्रीय पार्क में अपने समर्थकों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगा करके आपलोग परम आनंद की प्राप्ति कर सकते हैं। इसलिए करो योग, रहो निरोग।

कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। मंगलवार को कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल पार्क कौशांबी में "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। ममता मंजू शर्मा एवं के एस त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को योगा कराया गया। आज के महत्वपूर्ण आयोजन में संघचालक मक्खन लाल, कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल, नगर निगम वसुंधरा जोन की प्रभारी श्रीमती सरिता सिंह, सफाई चीफ पवन, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारी सेठ, भाजपा नेता रवि मेवाती, कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सरीन, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री शोभा रानी बर्णबाल, सचिव श्वेताभ  शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य सुधिश अग्रवाल, पार्क समिति प्रमुख नीलम यादव, अनीता जैन, राकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश,  लक्ष्मीकांत चांदना, केवल शेट्टी, सतीश रोहतगी सहित बड़ी संख्या में कौशाम्बी निवासियों ने हिस्सा लिया। आज के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए के.डब्ल्यू. ए. ...

वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। मंगलवार को वैदिक योग समिति वसुंधरा गाजियाबाद के तत्वावधान में 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी नेता और वार्ड नम्बर 74 के पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिदत्त शर्मा और विशिष्ट अतिथि वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी रहीं। इस अवसर पर वैदिक योग समिति की अध्यक्षा डॉ सुधा राणा ने कार्य का संचालन किया और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आसन व प्राणायाम करवाए। योग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 7 से 9 साल तक के बच्चों में सौम्य, प्रियांशी, शौर्य, युवराज, वान्या, शिवान्या  आदि ने योगी अलग-अलग परफॉर्मेंस बनाकर आदि गुरु शिव जी के 'शिव तांडव स्त्रोत' पर प्रदर्शन करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।  वहीं, 'काल के पंजे' वाले भजन पर 35 साल से लेकर 80 साल की महिलाओं ने भी नृत्य योग द्वारा सबके मन को...