कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता
गाजियाबाद। मंगलवार को कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल पार्क कौशांबी में "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। ममता मंजू शर्मा एवं के एस त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को योगा कराया गया।

आज के महत्वपूर्ण आयोजन में संघचालक मक्खन लाल, कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल, नगर निगम वसुंधरा जोन की प्रभारी श्रीमती सरिता सिंह, सफाई चीफ पवन, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारी सेठ, भाजपा नेता रवि मेवाती, कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सरीन, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री शोभा रानी बर्णबाल, सचिव श्वेताभ  शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य सुधिश अग्रवाल, पार्क समिति प्रमुख नीलम यादव, अनीता जैन, राकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश,  लक्ष्मीकांत चांदना, केवल शेट्टी, सतीश रोहतगी सहित बड़ी संख्या में कौशाम्बी निवासियों ने हिस्सा लिया।

आज के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए के.डब्ल्यू. ए. की पूरी टीम व कौशांबी पार्क समिति की पूरी टीम को, योगा प्रशिक्षकों को, आयोजन में शामिल होने वाले कौशांबी निवासियों व स्पोंसर्स टीम आईडीबीआई बैंक फिटनेस ‌फिटजि और कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल का लोगों ने बहुत बहुत आभार जताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के कूटनीतिक निहितार्थ

जनहितैषी सुझाव को शिकायत समझने की भूल न करें, अपेक्षित बदलाव के वाहक बनें

शिक्षक दिवस: जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बाल बाटिका का महत्व समझाया