संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा

चित्र
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह ने भेंट की अपनी पुस्तक काल-प्रेरणा # भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ-प्रदर्शक का कार्य करेगी: पुष्कर सिंह धामी कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित विशिष्ट रचना "काल-प्रेरणा", नगीन प्रकाशन, मेरठ की विषयवस्तु की सराहना की है।  जिलाधिकारी, बहराइच, उत्तरप्रदेश को भेजे गए एक संदेश में उन्होंने लिखा है कि "आपके द्वारा प्रेषित पत्र के साथ "काल-प्रेरणा” नामक जनहितैषी पुस्तक प्राप्त हुई, आपको बहुत बहुत धन्यवाद। मैं इस युगदृष्टि पूर्ण लेखन कार्य के लिए आपको हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई देता हूँ और आशा करता हूँ कि भविष्य में आपकी लेखनी समाज के पथ प्रदर्शक का कार्य करेगी। मेरी ओर से काल प्रेरणा पुस्तक के सफल प्रकाशन के लिए अहर्निश मंगलकामनाएं। आपकी अगली युग प्रवर्तनीय रचना की प्रतीक्षा में। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपका स्नेह एवं सहय...

भोजपुरी सिनेस्टार व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने "काल-प्रेरणा" पुस्तक की सराहना की

चित्र
भोजपुरी सिनेस्टार व आजमगढ़ सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने "काल-प्रेरणा" पुस्तक की सराहना की # कहा- इस पुस्तक का शीर्षक हमें आकर्षित करते हैं और विषय-वस्तु शुरू से अंत तक पढ़ते रहने को करते हैं अभिप्रेरित @ कमलेश पांडेय/नई दिल्ली  लोकप्रिय भोजपुरी सिनेस्टार और उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद दिनेश लाल निरहुआ ने आईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित व वरिष्ठ पत्रकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित प्रेरणादायक पुस्तक "काल-प्रेरणा" का अद्योपरांत अवलोकन किया। उन्होंने कालजयी रचना काल प्रेरणा के शीर्षक और विषय वस्तु की काफी सराहना की।  इसी क्रम में उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की कार्यशैली उन्हें शुरू से ही पसंद है। उनकी राष्ट्रवादी सोच और जनहितकारी कार्यों को देखकर मुझे भी जनसेवा की प्रेरणा मिली। उन्होंने आगे बताया कि वह समय की प्रेरणा ही है, जिसने मुझे बीजेपी की नीतियों, उसमें आस्थावान नेताओं-कार्यकर्ताओं से जोड़कर इस मुकाम तक पहुंचाया। उन्होंने कहा...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने किया योगाभ्यास

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने किया योगाभ्यास गाजियाबाद। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी नेता राजकुमार सिंह और वार्ड नम्बर 89 की पार्षद मधु सिंह ने अपने क्षेत्रीय पार्क में अपने समर्थकों के साथ योगाभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योगा करके आपलोग परम आनंद की प्राप्ति कर सकते हैं। इसलिए करो योग, रहो निरोग।

कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन ने सेंट्रल पार्क कौशांबी में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। मंगलवार को कौशाम्बी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा सेंट्रल पार्क कौशांबी में "अंतरराष्ट्रीय योग दिवस" का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में निवासियों ने हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। ममता मंजू शर्मा एवं के एस त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से लोगों को योगा कराया गया। आज के महत्वपूर्ण आयोजन में संघचालक मक्खन लाल, कौशाम्बी निगम पार्षद मनोज गोयल, नगर निगम वसुंधरा जोन की प्रभारी श्रीमती सरिता सिंह, सफाई चीफ पवन, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश कटियार, वार्ड के अध्यक्ष मुरारी सेठ, भाजपा नेता रवि मेवाती, कौशांबी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सरीन, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, महामंत्री शोभा रानी बर्णबाल, सचिव श्वेताभ  शास्त्री, कार्यकारिणी सदस्य सुधिश अग्रवाल, पार्क समिति प्रमुख नीलम यादव, अनीता जैन, राकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश,  लक्ष्मीकांत चांदना, केवल शेट्टी, सतीश रोहतगी सहित बड़ी संख्या में कौशाम्बी निवासियों ने हिस्सा लिया। आज के इस आयोजन को सफल बनाने के लिए के.डब्ल्यू. ए. ...

वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

चित्र
वैदिक योग समिति वसुंधरा ने विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता गाजियाबाद। मंगलवार को वैदिक योग समिति वसुंधरा गाजियाबाद के तत्वावधान में 75 वें आजादी के अमृत महोत्सव पर आठवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्या बाल भवन स्कूल में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी नेता और वार्ड नम्बर 74 के पार्षद प्रतिनिधि नरेश भाटी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ हरिदत्त शर्मा और विशिष्ट अतिथि वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी रहीं। इस अवसर पर वैदिक योग समिति की अध्यक्षा डॉ सुधा राणा ने कार्य का संचालन किया और आयुष मंत्रालय भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आसन व प्राणायाम करवाए। योग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 7 से 9 साल तक के बच्चों में सौम्य, प्रियांशी, शौर्य, युवराज, वान्या, शिवान्या  आदि ने योगी अलग-अलग परफॉर्मेंस बनाकर आदि गुरु शिव जी के 'शिव तांडव स्त्रोत' पर प्रदर्शन करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।  वहीं, 'काल के पंजे' वाले भजन पर 35 साल से लेकर 80 साल की महिलाओं ने भी नृत्य योग द्वारा सबके मन को...

कर्म एक सिद्धांत है, एक मॉडल है, एक प्रतिमान है, एक रूपक है और एक आध्यात्मिक रुख है!

चित्र
कर्म एक सिद्धांत है, एक मॉडल है, एक प्रतिमान है, एक रूपक है, और एक आध्यात्मिक रुख है! @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस कर्म की एक नहीं, बल्कि कई परिभाषाएं हैं जो विभिन्न अर्थ को अपने में समेटे हुए हैं। कर्म का नियम किसी भी देवता या ईश्वरीय निर्णय की किसी भी प्रक्रिया से स्वतंत्र रूप से संचालित होता है। इसलिए आध्यात्मिकता में विश्वास करने वालों के लिए यह शब्द कारण और प्रभाव के आध्यात्मिक सिद्धांत को भी संदर्भित करता है, जिसे अक्सर वर्णनात्मक रूप से कर्म का सिद्धांत कहा जाता है, जिसमें किसी व्यक्ति यानी कारण के इरादे और कार्य उस व्यक्ति अर्थात प्रभाव के भविष्य को प्रभावित करते हैं। इसलिए अच्छे इरादे और अच्छे कर्म, खुशहाल पुनर्जन्म में योगदान करते हैं, जबकि बुरे इरादे और बुरे कर्म, बुरे पुनर्जन्म में योगदान करते हैं।  # कर्म एक अंतहीन गाँठ जब आप नेपाल जाएंगे तो नेपाली मंदिर के प्रार्थना चक्र पर अंकित एक अंतहीन गाँठ को देखेंगे। स्पष्ट है कि नेपाल के अनंत गाँठ (ऊपर) जैसे कर्म प्रतीक एशिया में सामान्य सांस्कृतिक रूप हैं। अंतहीन गांठें कारण और प्रभाव के परस्पर संबंध का प्रतीक हैं,...

निर्णय क्या है? इसके बारे में विद्वानों की क्या राय है? इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझिए।

चित्र
निर्णय क्या है? इसके बारे में विद्वानों की क्या राय है? इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझिए। @ डॉ दिनेश चंद्र सिंह, आईएएस निर्णय सफलता की जननी है। सही वक्त पर लिया गया समुचित निर्णय उन्नति के मार्ग प्रशस्त करता है। अनुभव बताता है कि किसी अधिकारी/प्रबन्धक का महत्वपूर्ण कार्य निर्णय लेना है। पीटर ड्रकर के मुताबिक, प्रबन्धक जो कुछ भी करता है, निर्णयों के द्वारा ही करता है। हम जानते हैं कि प्रशासकों को दिन-प्रतिदिन अनेक कार्य करने पड़ते हैं और इन कार्यों को करने के लिए उनके पास अनेक विकल्प होते हैं। पर इन विकल्पों में से सर्वोंत्तम विकल्प कौन सा है, इसका निर्धारण करना ही 'निर्णय' लेना है। इसलिए जीवन जगत की इस महत्वपूर्ण विधा में हर किसी को निष्णात होना चाहिए।  टेरी ने इसके बारे में कहा है कि 'प्रशासकों का जीवन ही निर्णय लेना है। यदि प्रशासक की कोई सार्वभौमिक पहचान है, तो वह है उसका निर्णय लेना। प्रशासक को अपने निर्णय प्रबन्ध के कार्यों-नियोजित संगठन, निर्देशन, नियन्त्रण आदि के अन्तर्गत ही लेने पड़ते हैं। इस प्रकार, हम यह कह सकते हैं कि निर्णयन यानी निर्णय प्रबन्ध प्रक...