संदेश

जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा

चित्र
जबतक हमारे नेता रिहा नहीं होंगे, तबतक हमलोग चिलचिलाती धूप में यहीं पर डंटे रहेंगे: डॉली शर्मा # यूपी कांग्रेस की प्रवक्ता डॉली शर्मा के साथ दिल्ली पुलिस की महिलाकर्मियों ने किया दुर्व्यवहार, तुगलक रोड थाना पर उनका रास्ता रोका कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। मीडिया समूह नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कांग्रेस सुप्रीमो राहुल गांधी को पूछताछ हेतु ईडी मुख्यालय बुलाये जाने और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बेगुनाही के समर्थन में दिग्गज कांग्रेस नेताओं के सड़क पर उतर कर आक्रोश मार्च निकाला और शांतिपूर्ण तरीके से ईडी मुख्यालय, 24 अखबार रोड स्थित पार्टी मुख्यालय और तुगलक रोड थाने पर अलग-अलग गिरफ्तारी दी। इस क्रम में पूरे देश से कांग्रेस नेताओं के दिल्ली दाखिल हो जाने से यह पूरा मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है।  वहीं, पार्टी महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी के  तुगलक रोड थाना पहुंचने के दौरान जब यूपी कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉली शर्मा भी थाने में बंद किये गए अपने बड़े नेताओं से मिलने जा रही थीं तो दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियो...

प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला

चित्र
प्रेरक और प्रासंगिक कालजयी कृति है काल-प्रेरणा: रवि किशन शुक्ला कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं लोकप्रिय अभिनेता रवि किशन शुक्ला ने आ ईएएस अधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र सिंह द्वारा लिखित और वरिष्ठ पत्रकार व स्तम्भकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित कालजयी रचना "काल प्रेरणा" की तारीफ की है।  यूपी के बहराइच जनपद के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह को भेजे हुए संदेश पत्र में उन्होंने लिखा है कि प्रिय डॉ दिनेश जी, अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज के दौर में आपके जैसे लोकसेवक अपनी अतुलनीय सेवा भावना से प्रान्त और राष्ट्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। आपके द्वारा प्रदत्त कृति आपके व्यक्तित्व के अनुरूप प्रेरक और प्रासंगिक है। यह पुस्तक देवतुल्य भारतीय नागरिकों की मनोस्थिति को स्पष्ट रूप से, विशेष तौर पर विश्व महामारी के संदर्भ में व्याख्यायित करती है। आदरणीय पूज्य योगी जी ने जिस रूप में संकट की इस घड़ी में प्रदेश वासियों की सेवा की है, वह निश्चित रूप से वर्णनातीत है। मित्रवर, ईश्वर आपको ज्यादा से ज्यादा सशक्त बनायें, जिससे आप अपने गौरवप...

युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र

चित्र
युवा पीढ़ी में भारतीय इतिहास और संस्कृति के बारे में नई चेतना पैदा करेगी काल प्रेरणा: दुर्गा शंकर मिश्र  कमलेश पांडेय/विशेष संवाददाता नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने बहराइच के जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह द्वारा लिखित एवं वरिष्ठ पत्रकार व स्तंभकार कमलेश पांडेय द्वारा संपादित पुस्तक 'काल प्रेरणा' की तारीफ की है। डीएम डॉ सिंह को लिखे पत्र में मुख्य सचिव श्री मिश्र ने लिखा है कि आपके द्वारा भेजी गई पुस्तक प्राप्त हुई, सहर्ष धन्यवाद! इस पुस्तक में कोराना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का वर्णन करते लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं हृदयस्पर्शी हैं। साहित्यकार आम लोगों के दुःख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिये जब एक अधिकारी साहित्यकार होता है, तो वह आम जनता के दुःख-दर्द को अच्छी तरह से समझ सकता है और उसे दूर करने का प्रयास भी करता है। किसी भी अधिकारी के लिये शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहने के कारण साहित्य ...

काल-निर्णय पुस्तक की प्राप्ति पर जिलाधिकारी, बहराइच के नाम मुख्य सचिव, उत्तरप्रदेश का पत्र

चित्र
  काल निर्णय पुस्तक की प्राप्ति पर जिलाधिकारी, बहराइच के नाम मुख्य सचिव, उत्तरप्रदेश का पत्र प्रिय दिनेश, आपकी 'काल प्रेरणा' पुस्तक प्राप्त हुई, सहर्ष धन्यवाद!  पुस्तक में कोराना काल की भयावह परिस्थितियों की अनुभूति के क्रम में समसामयिक विषयों को केन्द्र बिन्दु मानकर विभिन्न विषयों पर अतीत के कालजयी पात्रों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता का वर्णन करते लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं हृदयस्पर्शी हैं। साहित्यकार आम लोगों के दुःख-दर्द के प्रति अत्यंत संवेदनशील होते हैं। इसलिये जब एक अधिकारी साहित्यकार होता है, तो वह आम जनता के दुःख-दर्द को अच्छी तरह से समझ सकता है और उसे दूर करने का प्रयास भी करता है। किसी भी अधिकारी के लिये शासकीय सेवा में अनवरत व्यस्त रहने के कारण साहित्य के लिये समय निकालना बेहद मुश्किल होता है। आपके द्वारा काल-प्रेरणा में गाँव से लेकर महानगरों तक, माँ से लेकर मातृभूमि तक, अर्दली से लेकर अधिकारी तक, आम अवाम से लेकर सरकार तक और व्यष्टि से लेकर समष्टि तक को एक पुस्तक में समेटने का जो प्रयास किया गया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है। मुझे आशा है कि यह...

वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण

चित्र
वार्ड नम्बर 87 की पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में किया पौधारोपण  कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। वार्ड नम्बर 87 की निगम पार्षद निर्मला त्यागी और बीजेपी नेता सलेक चंद त्यागी ने रविवार को ज्ञानखण्ड चार स्थित बालिका इंटर कॉलेज मकनपुर में पौधारोपण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन पर आप सभी वार्ड नंबर 87 निवासीगण को शुभकामनाएं देते हैं।  निगम पार्षद निर्मल त्यागी के साथ बीजेपी राष्ट्रीय किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सलेक चंद त्यागी, पार्टी कार्यकर्ताओं में नेहा शर्मा, शुभम त्यागी, विशाल शर्मा, तृप्ति त्रिपाठी, जया श्रीवास्तव, अनिल भारद्वाज, अमित शर्मा, संजय त्यागी, प्रियंका प्रियदर्शनी, इंदिरापुरम व्यापार मंडल के अध्यक्ष सोमदत्त त्यागी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी लोगों ने माननीय योगी जी के जन्मदिन के अवसर पर बालिका इंटर कॉलेज, मकनपुर, वार्ड नम्बर 87 में एक एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किया। इस पर पार्षद ने सभ...

वार्ड नम्बर 89 के रामप्रस्थ ग्रींस को मिला ग्रीन इंडिया अवार्ड

चित्र
वार्ड नम्बर 89 के रामप्रस्थ ग्रींस को मिला ग्रीन इंडिया अवार्ड कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार नई दिल्ली। प्रगति मैदान में शनिवार को हुए मेयर और आरडब्लूए सम्मेलन में गाजियाबाद की रामप्रस्थ ग्रींस सोसाइटी को ग्रीन इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया गया। सोसाइटी की ओर से आरजीआरडब्लूए अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, रामप्रस्थ के सीजीएम भास्कर गांधी, पार्षद प्रतिनिधि राजकुमार सिंह भाटी और आस्था से जागरूकता टीम ने सम्मान ट्राफी ग्रहण की। सम्मेलन के संयोजक कर्नल तेजिंदर पाल त्यागी ने सभी स्वयंसेवियों के कार्य का ब्योरा दिया। सम्मेलन में रामप्रस्थ ग्रींस सोसाइटी के अलावा पवन कौशिक, डा निषिथा दीक्षित, टीएन कौल, मंजाबिका नंबियार, सौरव गांधी, बीटी श्रीनिवासन, डा के एस आर मूर्ति, पंकज अग्रवाल, डा रूबी मखीजा को उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।  बता दें कि यह सम्मेलन तीन दिवसीय एनवायरमेंट एक्सपो के तहत आयोजित किया गया था। सम्मेलन में देश भर के प्रतिनिधि शामिल हुए। गाजियाबाद की महापौर आशा शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

भाजपा नेता विनित त्यागी ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को दिया ज्ञापन

चित्र
रोपवे प्रोजेक्ट के विरोध में व मेट्रो रेल लाइन के विस्तार हेतू  भाजपा नेता विनित त्यागी ने साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा को दिया ज्ञापन वसुंधरा स्थित वार्ड नम्बर 54 की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि हैं विनीत त्यागी कमलेश पांडेय/वरिष्ठ पत्रकार गाजियाबाद। भाजपा नेता और वार्ड नम्बर 54 वसुंधरा की पार्षद मंजू त्यागी के प्रतिनिधि विनित त्यागी ने साहिबाबाद  विधायक सुनील शर्मा को ज्ञापन देकर रोपवे प्रोजेक्ट की कार्यवाही को तत्काल रुकवाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने विधायक से निवेदन किया है कि नोएडा सेक्टर-62 से मोहन नगर तक और वैशाली मेट्रो स्टेशन से मोहन नगर तक मेट्रो रेल लाइन का विस्तार करवाया जाए। वहीं, पार्षद मंजू त्यागी ने अपने ज्ञापन में यह स्पष्ट कर दिया है कि उनके वार्ड क्षेत्र के लाखों निवासियों सहित वसुंधरा व इंदिरापुरम क्षेत्र के समस्त निवासीगण इस रोपवे प्रोजेक्ट का पुरजोर विरोध करेंगे व दोनों ओर से मेट्रो रेल लाइन विस्तार के लिए अपना पूर्ण प्रयास करेंगे। वहीं, विधायक सुनील शर्मा ने भी आश्वासन दिया कि वह अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता के साथ पूरे तन-मन से इस र...